Naagin 6: उर्वशी ढोलकिया के बाद नागिन छह में हुई अदा खान की एंट्री, सोशल मीडिया पर बताया कब आएगा पहला एपिसोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 12:25 PM IST

Naagin 6 Actress Adaa Khan: नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। अब इस सीरियल में अदा खान वापसी करने जा रही हैं। जानिए ताजा अपडेट...

Naagin 6: उर्वशी ढोलकिया के बाद नागिन छह में हुई अदा खान की एंट्री, सोशल मीडिया पर बताया कब आएगा पहला एपिसोड

Naagin 6 Actress Adaa Khan:नागिन के छठे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस सीजन नागिन कौन होगी इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सीजन छह की नागिन आखिर कौन होंगी। अब एक्ट्रेस अदा खान ने कंफर्म किया है कि वह नागिन छह में नजर आने वाली हैं।  

अदा खान (Adaah Khan Naagin 6) ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'आ रही है वो एक बार फिर।' हालांकि, अभी कंफर्म नहीं हुआ है कि अदा खान इस सीरियल में कैमियो रोल में होंगी या फिर वह लीड रोल में वापसी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नागिन का छठा सीजन पांच फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन रिलीज हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन छह कोरोना वायरस पर आधारित होगा। इसमें नागिन एक जानलेवा वायरस से लड़ती हुई नजर आने वाली हैं।  

उर्वशी ढोलकिया हो सकती हैं विलेन
उर्वशी ढोलकिया को नागिन छह शो का ऑफर मिला है। इससे पहले उर्वशी ढोलकया एकता कपूर के धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का रोल निभा चुकी हैं। वहीं उन्होंने चंद्रकांता में भी उनके साथ काम किया था। अब एकता कपूर और उर्वशी ढोलकिया फिर से साथ काम करने वाले हैं। उर्वशी ढोलकिया के अलावा सीरियल कही किसी रोज की एक्ट्रेस सुधा चंद्रन भी नागिन छह में नजर आ सकती हैं। 

Urvashi Dholakia: My children and family want me to settle down but I  haven't given it a serious thought yet - Times of India

55 एक्ट्रेस ने दिए ऑडिशन 
एकता कपूर के शो नागिन में लीड एक्ट्रेस बनने का सपना कई एक्ट्रेसेस का होता है, क्योंकि इस शो ने कई स्टार्स को अलग लेवल पर पहचान दिलाई है। हालांकि नागिन 6 के लिए प्रोड्यूसर एकता कपूर एक खास चेहरे को कास्ट करना चाहती हैं। 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस के लिए करीब 55 एक्ट्रेस का ऑडिशन दिया है। हालांकि, अभी तक शो की लीड हीरोइन के नाम पर सस्पेंस बरकरार है।

End of Article