30 जनवरी को लॉन्च हो रहा नागिन-6? जानें कैसी है एकता कपूर के इस TV सीरियल की स्टारकास्ट, अब तक 55 एक्ट्रेसेस ने दिए ऑडिशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 09:24 AM IST

Ekta kapoor Naagin 6 Starcast To launch date all details: एकता कपूर फिर से अपना बहुचर्चित सीरियल नागिन का सीजन 6 लेकर आ रही हैं। जानें कब ऑन एयर हो रहा है नागिन-6 और इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल...

30 जनवरी को लॉन्च हो रहा नागिन-6? जानें कैसी है एकता कपूर के इस TV सीरियल की स्टारकास्ट, अब तक 55 एक्ट्रेसेस ने दिए ऑडिशन

छोटे परदे पर एकबार फिर से नागिन की वापसी हो रही है। एकता कपूर फिर से अपना बहुचर्चित सीरियल नागिन का सीजन 6 लेकर आ रही हैं। नागिन-6 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में पहली बार नागिन की कहानी का खुलासा हो गया है। साथ ही टीवी शो नागिन-6 में कौन से सितारे आपको देखने को मिलेंगे इस राज से भी पर्दा उठ चुका है। यहां जानें एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन-6 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल...

कैसी होगी नागिन-6 की कहानी?
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल का प्रोमो इंस्टा हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि 'देश की रक्षा करने के लिए, जहर को जहर बनकर खत्म करने फिर एक बार आ रही है नागिन।' प्रोमो की शुरुआत एक पड़ोसी देश अपने देश पर हमला करने के साथ होती है। इसका समाधान खोजने के लिए वैज्ञानिक, संत और भिक्षु एक साथ आते हैं। यहीं पर फिर नागिन को पेश किया जाता है। वर्तमान परिस्तिथियों को देखते हुए, इसका प्लॉट दिलचस्प लग रहा था। क्योंकि कहीं ना कहीं नागिन-6 की कहानी इस बार कोरोना के इर्द-गिर्द होने वाली है। 

कैसी है नागिन-6 की स्टारकास्ट?
नागिन-6 का प्रोमो सामने आने के बाद सीरियल के लीड कलाकारों के नाम सामने आने शुरू हो गए हैं। खबर है कि बिग बॉस-15 ईशान सहगल को इसके लिए फाइनल किया गया है। बिग बॉस में 'स्प्लिट्सविला' फेम मीयशा अय्यर के साथ अपने रोमांस से ईशाल काफी सुर्खियों में रहे थे। अब अभिनेता ने एकता कपूर के साथ एक बड़ी डील की है। नागिन 6 शो के लिए लीड किरदार को फाइनल बताया जा रहा है और इसके लिए ईशान को चुना गया है। चर्चा है कि प्रोमो में नजर आने वाली नागिन कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस माहिरा शर्मा या महक चहल हैं। इसी साथ बताया जा रहा है कि मौनी रॉय भी इस सीजन में कैमियो करने वाली हैं। 

नागिन-6 के लिए 55 एक्ट्रेसेस ने दिए ऑडिशन
एकता कपूर के शो नागिन में लीड एक्ट्रेस बनने का सपना कई एक्ट्रेसेस का होता है, क्योंकि इस शो ने कई स्टार्स को अलग लेवल पर पहचान दिलाई है। हालांकि नागिन 6 के लिए प्रोड्यूसर एकता कपूर एक खास चेहरे को कास्ट करना चाहती हैं। इसी के लिए बताया जा रहा है कि नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस के लिए करीब 55 एक्ट्रेस का ऑडिशन दिया है। हालांकि, अभी तक शो की लीड हीरोइन के नाम पर सस्पेंस बरकरार है।

कब ऑन एयर हो रहा है नागिन-6?
बात अगर एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन-6 की लॉन्च डेट की करें तो अभी यह फिक्स नहीं है। हालांकि जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी 2022 से शो के ऑन एयर होने की उम्मीदें है। साथ ही 22 जनवरी से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू होगी! 

नागिन-6 का जमकर उड़ रहा मजाक 
टेलीविजन सीरियल नागिन-6 को ट्रोलिंग का जमकर सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस थीम पर होने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स से वायरल बता रहे हैं। यूजर का कहना है कि वो इस पागलपन में बिल्कुल विश्वास नहीं कर सकते हैं। डॉक्टर तो बैठे-बैठे मक्खियां मार रहे थे, वैक्सीन तो साक्षात नागिन लेकर आई है। वहीं कुछ का कहना है कि ये नागिन का वीडियो चाइना वालों तक नहीं पहुंचना चाहिए वरना या तो वो लोग आत्महत्या कर लेंगे या इंडिया वालों को मार देंगे।

End of Article