मौनी रॉय से लेकर मृणाल ठाकुर तक, टीवी की इन एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में बनाईं अपनी अलग पहचान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 06:04 AM IST

किसी भी टीवी एक्टर के लिए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है।

मौनी रॉय से लेकर मृणाल ठाकुर तक, टीवी की इन एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में बनाईं अपनी अलग पहचान
Photo Credit: Instagram

आज टीवी और बॉलीवुड स्टार्स में कोई अतंर नहीं है। दोनों की अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में जाते हैं। टीवी के सितारे भी बॉलीवुड स्टार्स की तरह लाइमलाइट में रहते हैं। टीवी के सितारों के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाना आसान काम नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन आज बॉलीवुड में नाम कमा रही हैं।

मौनी रॉय

मौनी रॉय के करियर को क्योंकि सास भी कभी बहू शो से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस उसके बाद कई शोज में नजर आईं। एक्ट्रेस को नागिन शो से शोहरत मिली। इस शो के बाद उन्हें बच्चा बच्चा पहचानने लगा। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ रोमियो अकबर वाल्टर में दिखाई दी थी। हाल ही में मौनी रॉय ब्रह्मास्त्र में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में पहली बार निगेटिव रोल प्ले किया। उनका ये रोल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर को कुमकुम भाग्य से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस इस शो में सेकंड लीड का रोल  में थी। एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 से अपने करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस इसके बाद शाहिद कपूर के साथ जर्सी में नजर आईं। मृणाल ने हिंदी के बाद साउथ इंडस्ट्री में फिल्म सीतारामम से डेब्यू किया। उनकी ये फिल्म साउथ और हिंदी दोनों में सुपरहिट हुई।

एक्ट्रेस राधिका मदान को मेरी आशिकी तुमसे ही से पहचान मिली थी। राधिका को पटाखा से फिल्मों में ब्रेक मिला था। दर्शकों को एक्ट्रेस की एक्टिंग बेहद पसंद आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम और सनी कौशल के साथ शिद्दत में नजर आईं।

निकिता दत्ता

nikita dutta

टीवी में नाम कमाने के बाद निकिता दत्ता ने फिल्मों की तरफ रुख किया। एक्ट्रेस कबीर सिंह और बिग बुल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता शो से अंकिता लोखंडे को घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस को अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में काम करने का मौका मिला था। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

End of Article