रवीना टंडन ने की दीपिका पादुकोण की खूबसूरती की तारीफ, बोलीं- 'वह रेड कार्पेट के लिए ही पैदा हुई हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 11:40 PM IST

Raveena Tandon praise Deepika Padukone beauty: रवीना टंडन हाल ही में 67वें फिल्मफेयर अवार्ड शो में शामिल हुईं। इसी इवेंट में बॉलीवुड डीवा रवीना ने खुलकर दीपिका पादुकोण की तारीफ भी की।

Raveena Tandon praise Deepika Padukone: रवीना टंडन हाल ही में 67वें फिल्मफेयर अवार्ड शो में शामिल हुईं। इस दौरान रवीना ने विशेष रूप से हमारे साथ बातचीत की। रवीना ने इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी बात की। साथ ही इसी इवेंट में बॉलीवुड डीवा रवीना टंडन ने खुलकर दीपिका पादुकोण की तारीफ की। उन्होंने ना सिर्फ दीपिका की ब्यूटी को सराहा बल्कि ये तक कहा, 'दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत हैं, वो रेड कार्पेट के लिए ही पैदा हुई हैं...।' जैसा कि हम जानते हैं कि रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इसी इवेंट में मिला है। ऐसे में दीपिका यहां पति के साथ आई हुई थीं। इसी के साथ रवीना ने अपनी ओटीटी रिलीज अरण्यक के बारे में भी बात की। 

End of Article