टीवी एक्टर और बॉलीवुड कलाकार रहे मोहित बघेल(Mohit Baghel) का निधन हो गया है। कॉमेडी शो छोटे मियां के साथ इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले 26 साल के मोहित का कैंसर के कारण आज निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि कॉमेडी सर्कस के लेखक और निर्देशक, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने की है।
डायरेक्टर राज शांडिल्य ने ट्विटर पर लिखा, 'मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होकर आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है। इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतजार करूंगा और तुझे आना ही पड़ेगा.... ॐ साई राम...।'
End of Article

