Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की केमिस्ट्री ने जीता दिल, लेकिन कहानी में नहीं है नया ट्विस्ट

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ प्यार, दोस्ती और कॉमेडी से भरी हल्की-फुल्की कहानी है। फिल्म तेजी से आगे बढ़ती है और कई सीन हंसाते हैं, लेकिन इसकी कहानी में कुछ भी बहुत नया नहीं लगता। तो क्या ये फिल्म आपका दिल जीत पाएगी?

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Oct 2 2026, 13:53 IST

​Prem Keetanu

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

prem keetanu movie review: veer pahariya and aafiya sayed's love story has fun, romance and plenty of laughs

फिल्म प्रेम कीटाणु का रिव्यू (Image Source: Prem Keetanu Movie)

Prem Keetanu Movie Review: एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) और आफिया सैयद (Aafiya Sayed) की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ (Prem Keetanu) एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें प्यार, दोस्ती, परिवार और करियर की उलझन को साथ लेकर चलने की कोशिश की गई है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है और इसका रनटाइम 2 घंटे 18 मिनट है। ये 2024 की मलयालम फिल्म ‘प्रेमलु’ (Premalu) का हिंदी रीमेक है। फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा इसका हंसी-मजाक और कलाकारों की केमिस्ट्री है, लेकिन कहानी में कुछ भी बहुत नया नहीं मिलता।

फिल्म की स्टोरी क्या है?

फिल्म की कहानी विशाल ठाकुर यानी वीर पहाड़िया के आसपास घूमती है। विशाल 23 साल का इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है, लेकिन उसे खुद नहीं पता कि जिंदगी में आगे क्या करना है। नौकरी की तलाश चल रही है, परिवार से भी रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं और अमेरिका जाकर आगे पढ़ाई करने का सपना भी पूरा होता नजर नहीं आ रहा। विशाल की जिंदगी में उसका दोस्त और रूममेट मगन यानी निखिल विजय हमेशा उसके साथ रहता है। दोनों की दोस्ती फिल्म के मजेदार हिस्सों में से एक है। विशाल अपनी जिंदगी को लेकर भले ही परेशान हो, लेकिन उसका ध्यान ज्यादातर प्यार और मस्ती में लगा रहता है।