इमली की गिरती टीआरपी के बीच मेकर्स को लगा बड़ा झटका, अभिनेता मनस्वी वशिष्ठ ने कहा शो को अलविदा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 12:19 PM IST

Manasvi Vashist Exit From Imlie: आर्यन और इमली की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। वही फैंस का मानना है कि आर्यन के आने के बाद आदित्य का किरदार फीका पड़ चुका है...

इमली की गिरती टीआरपी के बीच मेकर्स को लगा बड़ा झटका, अभिनेता मनस्वी वशिष्ठ ने कहा शो को अलविदा!

Manasvi Vashist QUITS for TV Show Imlie: 'इमली' के मेकर्स को हालिया टीआरपी वीक में धक्का लगा है। क्योंकि कभी टॉप-3 में रहने वाला सीरियल 'इमली' अब टॉप-5 शोज में आखिरी नंबर पर पहुंच चुका है। मेकर्स लगातार ट्रैक को दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन टीआरपी में कोई खास बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि सीरियल में आर्यन और इमली की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस का मानना है कि आर्यन के आने के बाद आदित्य का किरदार फीका पड़ चुका है और शायद यही वजह है कि आदित्य का रोल निभा रहे अभिनेता मनस्वी वशिष्ठ ने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है। 

जी हां, 'इमली' से सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने सीरियल 'इमली' को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कुछ समय पहले ही मनस्वी वशिष्ठ ने इमली की टीम के साथ मीटिंग की थी। मनस्वी वशिष्ठ ने 'इमली' के मेकर्स को बताया कि वो अपने किरदार से खुश नहीं है। साथ ही इसी मीटिंग के बाद मनस्वी ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया। 

जाहिर सी बात है कि मनस्वी ठाकुर से जुड़ी इस खबर ने सीरियल 'इमली' के फैंस का दिल तोड़ दिया है। हालांकि अभी तक मनस्वी वशिष्ठ और मेकर्स की तरफ से इसपर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

आपको बता दें, आदित्य का किरदार फीका पड़ने की वजह से ही गश्मीर महाजनी ने सीरियल 'इमली' को अलविदा कहा था। गश्मीर महाजनी के बाद मनस्वी ठाकुर ने सीरियल 'इमली' की कास्ट को ज्वाइन किया था। हालांकि 3 महीने बाद ही मनस्वी ठाकुर के शो छोड़ने की खबर आने लगी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स आदित्य के किरदार को निखारने के लिए क्या ठोस कदम उठाएंगे।

End of Article