नागिन-6 को इस एक्टर ने रातोंरात कहा अलविदा, सुरभि चंदना-सुरभि ज्योति और निया शर्मा सहित हो रही 5 एक्ट्रेस की एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 11:24 AM IST

Naagin 6 twist Latest Future track Upcoming Story Spoilers : नागिन-6 के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को 3 बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही नागिन-6 का क्लाइमैक्स सीन भी रिवील हो चुका है...

नागिन-6 को इस एक्टर ने रातोंरात कहा अलविदा, सुरभि चंदना-सुरभि ज्योति और निया शर्मा सहित हो रही 5 एक्ट्रेस की एंट्री

Naagin 6 Latest Upcoming 3 twist: एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 6' में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब हाल ही में शो में रश्मि देसाई की एंट्री भी हो चुकी है। रश्मि ने अपनी एंट्री से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है। अब नागिन-6 के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। यहां जानें नागिन-6 में आ रहे अपकमिंग 3 ट्विस्ट..

2 असुरों का होगा वध
नागिनों ने अपना बदला लेने का फैसला कर लिया है। अब नागिन-6 के अपकमिंग ट्रैक में दर्शक 2 असुरों का वध होते हुए देखने वाले हैं। लाल नागिन की मौत के बाद उसके 2 सहयोगी भी अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे। नागिन-6 का नया वीडियो सामने आया है जिसमें इच्छाधारी नागिन महक असुरों का संहार करती दिख रही है। 

सभी नागिनों का होगा महासंगम
नागिन-6 में अब दर्शकों को एकसाथ सभी पुराने सीजन की नागिनें देखने को मिलेंगी। जल्द ही कहानी में अमृत मंथन का ट्रैक दिखाया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए सभी सीजन की नागिनें आ रही हैं। शो के निर्देशक रंजन कुमार ने आगामी ट्रैक का खुलासा करते हुए बताया, नागिनें निश्चित रूप से वापस आएंगी। सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, मौनी रॉय, अदा खान, उन सभी को क्लाइमेक्स सीन में लाऊंगा, जो सागर मंथन होगा। क्योंकि कहानी उसी क्रूक्स के साथ शुरू हुई थी।'

नागिन 6 से हुई इस एक्टर की छुट्टी
नागिन-6 को शुरू हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं कि एक एक्टर ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। खबरों की मानें तो टीवी एक्टर प्रणव कुमार ने नागिन 6 को छोड़ने का फैसला किया है। काम की व्यस्तता के चलते प्रणव कुमार ने ये फैसला किया है। प्रणव कुमार, नागिन 6 के लिए डेट नहीं दे पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने शो ही छोड़ दिया है।

End of Article