Bigg Boss-13 Video: सलमान खान संग जब मल्लिका शेरावत ने किया रोमांस, शर्म से हो गए लाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2019, 05:20 PM IST

Bigg Boss-13 Mallika Sherawat Salman Khan Video: मल्लिका शेरावत बिग बॉस-13 के होस्ट सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखने वाली हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.... 

Bigg Boss-13 Video: सलमान खान संग जब मल्लिका शेरावत ने किया रोमांस, शर्म से हो गए लाल
Photo Credit: Instagram

बिग बॉस 13 में इस वीकेंड का वार बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत नई सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आई हैं। मल्लिका ने इस वीकेंड घर के अंदर जाकर मेल प्रतियोगियों के साथ खूब रोमांस किया। जी हां, मल्लिका शेरावत घर में प्रवेश करते ही सिद्धार्थ शुक्ला की गोद में जाकर बैठ गईं। बाद में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सिजलिंग कपल डांस किया। यही नहीं, मल्लिका शेरावत की कंटेस्टेंट असीम रियाज के साथ भी बोल्ड केमेस्ट्री देखने को मिली। मल्लिका ने एक रोमांटिक गाने पर शर्टलेस असीम रियाज के साथ खूब शानदार डांस किया। अब मल्लिका शेरावत का अगला निशाना बिग बॉस-13 के होस्ट सलमान खान पर लगने वाला है। जी हां, मल्लिका अब बिग बॉस में सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखने वाली हैं। 
हाल ही में बिग बॉस-13 के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें मल्लिका शेरावत, सलमान खान के साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं। मल्लिका बार-बार सलमान खान के पास जाकर उनपर अपना जादू चलाने की कोशिश करती हैं। यही नहीं सलमान खान से मल्लिका अपनी जी भर कर तारीफें भी कराती हैं। 

End of Article