कंगना रनौत के शो लॉकअप में हुई अश्लीलता की हद पार, सबके सामने खुले में नहाने लगीं पूनम पांडे 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 01:15 PM IST

Poonam Pandey Openly Takes Bath: कंगना रनौत के पॉपुलर रियालिटी शो लॉकअप का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस एपिसोड में देखा जाएगा कि पूनम पांडे अपनी हदें पार करते हुए सबके सामने नहाने लगेंगी।

कंगना रनौत के शो लॉकअप में हुई अश्लीलता की हद पार, सबके सामने खुले में नहाने लगीं पूनम पांडे 

Lock Upp Show Poonam Pandey Openly Takes Bath: शिवम शर्मा और पूनम पांडे की वजह से कंगना रनौत के पॉपुलर रियालिटी शो लॉकअप का आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है। आने वाले एपिसोड में दर्शक यह देख पाएंगे कि शिवम लाॅकअप के यार्ड एरिया में बाल्टी लेकर आ जाएंगे और सबके सामने नहाने लगेंगे। जिसके बाद शाइशा शिंदे और पूनम पांडे यह कहने लगेंगी कि शिवम गलत कर रहे हैं क्योंकि वह अपना ट्राउजर पहनकर नहा रहे हैं। शाइशा और पूनम की बात सुनने के बाद शिवम अपना ट्राउजर भी निकाल देते हैं और अपने अंडरवियर में नहाने लग जाते हैं। जिसके बाद शाइशा‌ और पूनम एक बेंच लाकर उस पर बैठ जाती हैं और शिवम को नहाते हुए देखने लग जाती हैं। लेकिन दर्शकों को मजा तो तब आएगा जब पूनम पांडे भी खुले में नहाने का फैसला लेंगी।

जैसे ही सबको पता चलेगा कि पूनम पांडे ने भी खुले में नहाने का फैसला लिया है तब लॉकअप में हर जगह हड़कंप मच जाएगी। जिसके बाद प्रिंस मुनव्वर के पास आएंगे और उन्हें बताएंगे कि पूनम पांडे ने खुले में नहाने का फैसला लिया है। जिसके बाद प्रिंस यह कहने लगेंगे कि 'इसलिए मैं बाहर नहीं जा रहा हूं'। वहीं मुनव्वर यह कहेंगे कि 'मैं बाहर नहीं जा रहा क्योंकि मैं रमजान के लिए व्रत रख रहा हूं।' इसके बाद मुनव्वर यह कहने लगेंगे कि इस शो से पूनम के जाने के चांसेस बढ़ गए हैं क्योंकि मेकर्स को वह मिल गया है जो उन्हें चाहिए था। लेकिन प्रिंस यह कहते हैं कि जो मर्द अभी भी पूनम को देखना चाहते हैं वह अंत तक उन्हें वोट करते रहेंगे। 

इसके बाद मुनव्वर ने जोक मारते हुए यह कहा कि अगर पूनम गुरुवार या शुक्रवार वाले एपिसोड में अपनी टी-शर्ट निकालने का वादा करेंगी तब ऑडियंस उन्हें सबसे ज्यादा वोट देकर बचा लेगी जिसके बाद वह यह शो भी जीत जाएंगी। फिर प्रिंस और मुनव्वर ठहाके मार के हंसने लगे और मुनव्वर ने कहा कि फिनाले से पहले ही मेकर्स पूनम पांडे को ट्रॉफी दे देंगे। जिसके बाद पूनम पांडे शो में खुलेआम नहाने लग जाती हैं लेकिन मेकर्स ने इस फुटेज को ऑन एयर नहीं किया है।  

End of Article