अनुपमा 28 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा की शादी के लिए देविका ने चुकाई बड़ी कीमत, हाथ से गया प्रोजेक्ट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 11:09 AM IST

अनुपमा 28 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल में अब एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ जहां बापूजी की तबीयत बिगड़ती जा रही है वहीं अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए देविका एक बड़ी कीमत चुका रही है। 

अनुपमा 28 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा की शादी के लिए देविका ने चुकाई बड़ी कीमत, हाथ से गया प्रोजेक्ट 

अनुपमा 28 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में अब बेहद रोचक ट्विस्ट आने वाले हैं जिन्हें देखने के लिए दर्शकों के साथ हम भी बेकरार हैं। एक तरफ जहां अनुपमा और अनुज अपनी शादी के लिए बहुत उत्साहित हैं वहीं वनराज हर तरह के पैंतरे अपना रहा है ताकि इन दोनों की शादी को रोक दिया जाए। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी वनराज सफल नहीं हो रहा है। अब अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसे ट्विस्ट आने वाले हैं जिसकी वजह से इस शो की कहानी और दिलचस्प हो जाएगी। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि एक तरफ जहां अनुज और अनुपमा को खुश देखने के लिए बापूजी सबसे अपनी बिगड़ती तबीयत की बात छुपा रहे हैं तो वहीं अनुज और अनुपमा के लिए देविका भी एक बड़ी कीमत चुका रही है। 

बापूजी ने छुपाई अपनी बिगड़ती तबीयत की बात

एक तरफ हर कोई अनुपमा और अनुज की शादी की तैयारी कर रहा है वहीं, बापूजी भी अनुपमा की खुशी के लिए एक गंभीर बात छुपा रहे हैं। बापूजी नहीं चाहते कि उनकी वजह से अनुज और अनुपमा एक दूसरे से दूर हो जाएं। इसीलिए वह सब से अपनी बीमारी की बात छुपा रहे हैं। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुपमा और अनुज की सगाई के दिन भी बापूजी की हालत बिगड़ती जाएगी लेकिन वह किनारे में बैठकर सबसे इस बात को छुपाते रहेंगे। 

सिर्फ बापूजी ही नहीं बल्कि देविका भी अनुज और अनुपमा की शादी के लिए बड़ी कीमत चुका रही है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा की शादी में शामिल होने के लिए देविका बहुत उत्सुक है लेकिन वह जीके को यह बताती है कि अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए उसे एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। अनुपमा की शादी के लिए देविका के हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया। लेकिन यह बात देविका अनुपमा को नहीं बताएगी क्योंकि अगर अनुपमा को यह पता चल जाएगा तो वह बहुत दुखी हो जाएगी। 

End of Article