Lock Upp: पूनम पांडे ने कंगना रनौत से कहा- 'जिंदगी में की बहुत गलतियां, शो में नहीं होऊंगी निर्वस्त्र'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 07:40 AM IST

Poonam Pandey Lock Upp Show: कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप के ग्रैंड प्रीमियर में पूनम पांडे भी बतौर कंटेस्टेंट शो में शामिल हुईं। पूनम ने इस दौरान बताया कि शो में वह किस इरादे से आई हैं।

Lock Upp: पूनम पांडे ने कंगना रनौत से कहा- 'जिंदगी में की बहुत गलतियां, शो में नहीं होऊंगी निर्वस्त्र'

Poonam Pandey in Lock Upp show: कंगना रनौत का पहला रिएलिटी शो लॉक अप ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो गया है। शो में विवादित मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर में पूनम पांडे ने कहा कि वह इस शो में निर्वस्त्र नहीं होंगी। पूनम पांडे ने ये भी कहा कि वह एडल्ट फिल्में नहीं बल्कि एरोटिका बनाती हैं। 

लॉक अप के ग्रैंड प्रीमियर (Lock Upp Grand Premier) के दौरान पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपनी असल जिंदगी के बारे में कहा, 'मैं एक नॉर्मल इंसान हूं, मैं बिल्कुल भी विवादित नहीं हूं। मैं शो में निर्वस्त्र नहीं हूंगी। मैंने जिंदगी में बहुत सारी गलतियां की है। अब मैं चीजों को दोबारा रीसेट करना चाहती हूं। मुझे बहुत गलत समझा गया है।' वहीं, पूनम पांडे ने एरोटिका और एडल्ट फिल्मों के बीच मतलब समझाते हुए कहा, 'भारत कामासूत्र का देश है। मैंने अपने फोटो या वीडियो के जरिए कोई कानून नहीं तोड़ा है। कामासूत्र बहुत अच्छा है।' 

Poonam Pandey DENIES getting arrested, claims she was on a 'movie marathon'  last night | Hindi Movie News - Times of India

कंगना ने जताई सहमति
पूनम की बातों पर कंगना ने अपनी सहमति जताई और कहा ये भी एक आर्ट है। इससे पहले ई टाइम्स टीवी से बातचीत में पूनम ने कहा था, 'मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने जो किया वो विवादों में रहने के लिए किया ताकि लोग मुझे नोटिस करें। मुझे काम नहीं मिल रहा था। मैं जवान और भोली थी। मुझसे अपने करियर के फायदे के लिए जैसा करने के लिए कहा गया मैंने आंख बंद करके वही किया। बाद में मुझे एहसास हुआ कि वह मेरा गलत निर्णय था। अगर आप जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो मेहनत करें तभी आपको ज्यादा काम मिलेगा।'

Kangana Ranaut's Lock Upp: Poonam Pandey confirmed as third contestant |  Entertainment News,The Indian Express

पहले दिन हुआ नोमिनेशन टास्क   
लॉक अप शो में पहले दिन नॉमिनेशन भी देखने को मिला। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट को 2 नाम लेने को कहा गया। जिसे वो इस लॉक अप से बाहर भेजना चाहते हैं। तहसीन पूनावाला ने मुनव्वर और अंजली का नाम लिया। 

शिवम शर्मा ने दूसरे नंबर पर आकर सिद्धार्थ और मुनव्वर का नाम लिया। तीसरे नंबर सिद्धार्थ ने आगे आकर शिवम और स्वामी चक्रपाणि का नाम लिया। आपको बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ये शो 24 घंटे और हफ्ते में सातों दिन स्ट्रीम होगा।

End of Article