Lock Upp : लॉक अप के पहले एपिसोड में हुई पहली हाथापाई, 2 टीम में बंटे 13 कंटेस्टेंट, जानें पहले दिन क्या-क्या हुआ
Lock Upp Show Contestants List, Start Date, Timings: कंगना रनौत का शो लॉक अप ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने जा रहा है। जानिए इस शो से जुड़ी हर एक बड़ी अपडेट....
Lock Upp Show Contestants List, Start Date, Timings:कंगना रनौत का पहला रिएलिटी शो लॉक अप ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और MX Player पर रिलीज हो रहा है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ये शो 24 घंटे और हफ्ते में सातों दिन स्ट्रीम होगा। लॉक अप में करीब 16 सेलेब्स को 72 दिनों तक जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। इस शो में कई सेलेब्स के नाम बतौर कंटेस्टेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि, पांच कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं।
लॉक अप की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि शो 'सच्चाई और विवादों से भरपूर' होगा। वहीं, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा था, ' मेरा जेल है ऐसा, न चलेगी भाईगिरी और ना पापा का पैसा।'शो के अंदर सेलिब्रिटीज को घर से बेघर न होने के लिए सबके सामने अपने सीक्रेट्स बताने होंगे। वहीं जेल के अंदर 24x7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी।
Also Read: धाकड़ गर्ल बबीता फोगाट होंगी अब कंगना रनौत के Lock Upp में कैद, सामने आया प्रोमो
शो में सभी लोग वही करेंगे, जो कंगना रनौत कहेंगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये ओटीटी का अभी तक का सबसे विवादित शो होने जा रहा है। लॉक अप रिएलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें से कई कंटेस्टेंट्स (Lock Upp contestants list) के नाम सामने आ गए हैं। करण मेहरा की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस निशा रावल शो की पहली कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के शो में हिस्सा लेंगे।
लॉक अप में शुरू हुआ पहले दिन नॉमिनेशन
लॉक अप शो में पहले दिन नॉमिनेशन भी देखने को मिला। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट को 2 नाम लेने को कहा गया। जिसे वो इस लॉक अप से बाहर भेजना चाहते हैं। तहसीन पूनावाला ने मुनव्वर और अंजली का नाम लिया। शिवम शर्मा ने दूसरे नंबर पर आकर सिद्धार्थ और मुनव्वर का नाम लिया। तीसरे नंबर सिद्धार्थ ने आगे आकर शिवम और स्वामी चक्रपाणि का नाम लिया।
लॉक अप के पहले एपिसोड में हुई पहली हाथापाई
लॉक अप के पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को 2 टीमों में बांटा गया। जिसमें लेफ्ट और राइट ब्लॉक में दोनों को डिवाइड किया गया। इसमें कंटेस्टेंट्स को ओरेंज और ब्लू कलर की ड्रेसेस दी हुई। इसी के साथ पहले ही दिन शिवम और सिद्धार्थ के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि बाकी लोगों ने इनकी लड़ाई सुलझाई।
करणवीर बोहरा बने लॉक अप के 13वें कंटेस्टेंट
पायल रोहतगी-तहसीन पूनावाला की एंट्री, कंगना से हुई तीखी बहस
लॉक अप के 2 और कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। जिसमें 11वें कंटेस्टेंट के रूप में पायल रोहतगी और 12वें के रूप में तहसीन पूनावाला की एंट्री आई। दोनों लॉक अप के स्टेज पर दोनों आरोपों को लेकर आमने-सामने आए। इतना ही नहीं स्टेज पर कंगना और पायल की आपस में टकरार भी हो गई। दोनों में तीखी बहस देखने को मिली।
निशा रावल बनीं लॉक अप की 10वीं कंटेस्टेंट
निशा रावल की लॉक अप में ग्रैंड एंट्री हुई। उन्होंने डांस परफॉमेंस के साथ कंगना रनौत के शो में एंटर किया। शो में निशा के आते ही उनपर आरोपों का सिलसिला शुरू हुआ और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल जवाब पूछे गए। निशा रावल ने अपनी शादी और इस दौरान करण मेहरा से टूटे रिश्ते को लेकर भी की।
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजली अरोड़ा की हुई लॉक अप में एंट्री
नवें कंटेस्टेंट के रूप में अंजली अरोड़ा की एंट्री हुई। लॉकअप के स्टेज पर अंजली ने बताया कि उनके 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वो उन्हें देखना पसंद करते हैं।
2 टीवी एक्टर की हुई लॉक अप में नई एंट्री
सातवें और आठवें कंटेस्टेंट के रूम में शिवम शर्मा और सिद्धार्थ शर्मा की एंट्री हुई। लॉक अप में जानें से पहले शिवम शर्मा ने अपने क्रिमनल रिकॉर्ड्स बताए। वहीं सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ये उनका कमबैक हो सकता है।
सारा खान की रियल लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी पर छिड़ी बात
बिदाई सपना बाबुल का फेम सारा खान भी लॉक अप में आ चुकी हैं। सारा पर आरोप लगा कि वो अपनी रियल लाइफ को कॉन्ट्रोवर्सी के रूप में पेश करती हैं। इस पर सारा ने कहा कि इंसान गलतियों से ही सीखता है। मैं बस सीख रही हूं और रियल लाइफ क्या हूं ये शो में सामने आ जाएगा।
बबीता फोगाट की हुई धांसू एंट्री
लॉक अप में पांचवें कंटेस्टेंट के रूप में बबीता फोगाट की हुई एंट्री। बबीता पर आरोप लगा कि राजनीति के अखाड़े में उन्होंने सही उपयोग नहीं किया। हालांकि बबीता फोगाट ने बताया कि ये गलत आरोप हैं, मैंने पहलवानी में भी जवाब दिया और राजनीति में भी जवाब दिया है। शो में एंट्री के दौरान बबीता फोगाट ने बताया कि एक बार वो एक लड़के को सरेआम पीट चुकी हैं। ये किस्सा गाड़ी के एक्सीडेंट के दौरान हुआ था।
पूनम पांडे ने बताया क्यों देती हैं निरवस्त्र होने का बयान
लॉक अप में चौथे कंटेस्टेंट के रूप में पूनम पांडे की हुई एंट्री। मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बताया कि मैं एडल्ट फिल्में नहीं बनाती हूं मैं सिर्फ एरोटिका वीडियो बनाती हूं। इस दौरान मीडिया ट्राइल में उनसे पूछा गया कि आप हर जगह निरवस्त्र होने का बयान क्यों देती हैं? पूनम पांडे ने बताया कि 18 साल की थी तो लोगों ने कॉन्ट्रोवर्सी करने की सलाह दी ताकि हिट हो सकूं। हालांकि मैं रियल में ऐसी नहीं हूं।
शायशा शिंदे ने बताया कैसे कराया सेक्स चेंज
लॉक अप में तीसरे कंटेस्टेंट के रूप में शायशा शिंदे की एंट्री हुई। मशहूर डिजाइनर शायशा शिंदे ने इस दौरान बताया कि कैसे वो स्वलिन शिंदे यानि लड़के से अपना सेक्स चेंज कराके लड़की बने। हालांकि शायशा शिंदे ने बताया कि उन्हें समाज में काफी कुछ झेलना पड़ा। यहां तक कि उनको आधार कार्ड तक बनवाने, घर और कई चीजों में बहुत ज्यादा समस्याएं आईं।
स्वामी चक्रपाणि की हुई लॉक अप में एंट्री
लॉक अप शो में दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर स्वामी चक्रपाणि की एंट्री हुई। जिनपर आरोप लगा कि वो अपनी बातें दूसरों पर थोकते हैं। कंगना ने कहा कि गौमूत्र पीने की सलाह थोपी और गोबर को केक की तरह काटा, ये सब हिन्दू धर्म का अपमान नहीं लगता है। वहीं इस दौरान स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि आजकल तो संत ही लॉक अप में जा रहे हैं। अब मैं रियल की जगह यहां आ गया हूं।
रवीना टंडन भी बनीं लॉक अप का हिस्सा
रवीना टंडन भी लॉक अप टीवी शो का हिस्सा हैं। एक दिन के लिए रवीना शो में जेलर की भूमिका निभाने वाली हैं। जो कि कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगी और उन्हें रूल्स सिखाएंगी।
जेल में सिर्फ 3 चीजें ले जा सके मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी पर लॉक अप के स्टेज पर कई सवाल पूछे गए जो कि उनकी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़े हुए थे। सवालों के बाद कंगना ने उन्हें जेल में भेजने के फैसला किया और पैकिंग बैग में से सिर्फ 3 चीजें अपने साथ ले जानी अलाउड कीं। ऐसे में मुनव्वार ने नवाज की टोपी, दरी और एक टीशर्ट रखी।
कंगना रनौत के लॉक अप शो का शुरू हुआ प्रीमियर
लॉक अप का प्रीमियर शुरू हो गया है। कंगना रनौत ने ग्रैंड तरीके से टीवी शो की शुरुआत की। साथ ही शो के पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी बने, जिनको कंगना ने स्टेज पर बुलाया।
रवीना टंडन की होगी लॉक अप के स्टेज पर एंट्री
निशा रावल को मिलेगी 10 हफ्ते की सजा
बबीता फोगाट ने लिया कंगना से पंगा
मुनव्वर फारूकी और कंगना रनौत की नोंक-छोंक
पूनम पांडे पर लगा अडल्ट फिल्में बनाने का आरोप
लॉकअप में जाएंगे तहसीन पूनावाला!
तहसीन पूनावाला भी एकबार फिर शो का हिस्सा बनने वाले हैं। राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला लॉकअप में जा रहे हैं। वह पहले बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे।
लॉक अप में आएंगी सायशा शिंदे!
सायशा शिंदे (स्वप्निल शिंदे) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर स्वप्निल ने लिंग परिवर्तन करके अपनी पहचान बदल ली। अब उन्होंने नाम सायशा कर लिया है। ये वही हैं जिन्होंने 'मिस यूनिवर्स 2021' का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू का विनिंग गाउन डिजाइन किया था।
पायल रोहतगी भी होंगी शो का हिस्सा!
एक्ट्रेस पायल रोहतगी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहती हैं। पायल ने बिग बॉस 8 में हिस्सा लिया था। अब खबर है कि वो एकता कपूर के शो लॉक अप का हिस्सा होंगी।
सारा खान भी होंगी लॉक अप का हिस्सा
'सपना बाबुल का…बिदाई' फेम सारा खान को भी लॉक अप शो के लिए फाइनल किया गया है। कई विवादों का हिस्सा रह चुकीं सारा अभी क्वारंटाइन में हैं। सारा ने नेशनल टीवी शो 'बिग बॉस 4' के घर में अली मर्चेंट से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, शादी के दो महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
विवादों से भरपूर होगा लॉक अप शो
एकता कपूर ने कहा था कि शो 'सच्चाई और विवादों से भरपूर' होगा। वहीं, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरा जेल है ऐसा, न चलेगी भाईगिरी और ना पापा का पैसा।'
72 दिनों के लिए जेल में बंद रहेंगे 16 सेलेब
कंगना रनौत का पहला रिएलिटी शो लॉक अप 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर 24 घंटे सातों दिन स्ट्रीम हो रहा है। शो में करीब 16 सेलेब्रिटीज को 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। इस दौरान 24 घंटे, सातों दिन उन पर नजर रखी जाएगी।
बिग बॉस के फॉरमेट पर आधारित है लॉक अप?
लॉक अप शो (Lock Upp show format) का फॉर्मेट काफी हद तक बिग बॉस पर आधारित होगा। हालांकि, एकता कपूर ने कहा है कि शो पूरी तरह से होमब्रांड होगा। ये पहले कभी टीवी या ओटीटी पर नहीं देखा गया कॉन्सेप्ट होगा। शो के अंदर सेलिब्रिटीज को घर से बेघर न होने के लिए सबके सामने अपने सीक्रेट्स बताने होंगे।
करणवीर बोहरा पांचवें कंटेस्टेंट
लॉक अप के पांचवें कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा होंगे। प्रोमो में करणवीर बोहरा की एंट्री मीडिया के बीच फैंस को हाथ दिखाकर हैलो करते हुए होती है। इसके बाद एक्टर सीधा जेल में पहुंच जाते हैं और कंगना आकर करणवीर के हाथों में हथकड़ी बांध देती हैं।
पूनम पांडे चौथी कंटेस्टेंट
कंगना रनौत के शो की चौथी कंटेस्टेंट कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे भी शामिल होने जा रही हैं। पूनम पांडे ने पिछले साल अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
बबीता फोगाट हैं तीसरी कंटेस्टेंट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में महिला रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वालीं बबीता फोगाट शो की कंटेस्टेंट होंगी। बबीता ने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर और 2012 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रोंज मेडल जीता था।
मुनव्वर फारूकी का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता
मुनव्वर फारूकी का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता है। वह जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण उन्हें सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। जब वह जेल से छूटकर आए थे तब उनके 12 शोज कैंसिल हो गए थे।
पति पर आरोप लगा चुकी हैं निशा रावल
लॉक अप की पहली कंटेस्टेंट निशा रावल है। निशा रावल ने साल 2021 में अपने पति करण मेहरा पर मारपीट, घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

