तीनों खान को एक साथ नहीं ला पाए करण जौहर, जानिए क्यों नहीं बनेंगे Koffee With Karan 7 का हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 05:01 PM IST

Koffee With Karan 7 three Khan: टीवी सीरियल कॉफी विद करण के सातवें सीजन में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ आने की खबरें हैं। अब इस पर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया है।

तीनों खान को एक साथ नहीं ला पाए करण जौहर, जानिए क्यों नहीं बनेंगे Koffee With Karan 7 का हिस्सा

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन सात जुलाई 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस सीजन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहले गेस्ट हैं।  कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शो में तीनों खान- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान  एक साथ आने वाले हैं। अब करण जौहर ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। 

एक न्यूज चैनल से बातचीत में करण जौहर ने कहा कि तीनों खान कॉफी विद करण सीजन सात (Koffee with Karan 7) में नहीं आ रहे हैं। करण के मुताबिक उनके पास इतनी ताकत नहीं है। बकौल करण, 'मैं उन्हें केवल पार्टी में ही ला सकता हूं। शो में नहीं ला सकता। मैं तीनों खान में से दो को तो संभाल नहीं सकता हूं।' इसी इंटरव्यू में करण जौहर ने ये भी स्वीकार किया कि कई एक्टर्स को शो में आने के बाद मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। इन एक्टर्स ने वही चीजें किसी दूसरे शो में कही थी लेकिन, वहां उन्हें इतनी मुश्किलें नहीं आई थी। 

नहीं आएंगे रणबीर कपूर
तीनों खान के अलावा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। रणबीर इससे पहले अपनी बहन करीना कपूर और रणवीर सिंह के साथ शामिल हुए थे। वहीं, रणबीर की वाइफ आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ शामिल होंगी। प्रोमो के मुताबिक आलिया भट्ट शो में कई सवालों का जवाब दे रही हैं। करण आलिया से सवाल पूछते हैं कि शादी को लेकर एक ऐसी धारणा जो आपको शादी के बाद पता चला कि ये गलत है। इस पर आलिया भट्ट ने कहा, 'सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती। सभी बहुत थके हुए होते हैं।'

कॉफी विद करण के गेस्ट की बात करें तो प्रोमो के मुताबिक शो में रणवीर-आलिया के अलावा कियारा आडवाणी-शाहिद कपूर, वरुण धवन- अनिल कपूर, जान्हवी कपूर और सारा अली खान, अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु, अनन्या पांडे-विजय देवराकोंडा बतौर गेस्ट शामिल होने जा रहे हैं।   

End of Article