OTT Release this week: 'विक्रम' से लेकर 'कॉफी विद करण 7' तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये वेबसीरीज और शोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 09:57 AM IST

Upcoming Movies and Web Series: इस सप्ताह सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। नेटफ्लिक्स, जी 5, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर पर कई वेबसीरीज और फिल्में आने वाली हैं।

OTT Release this week: 'विक्रम' से लेकर 'कॉफी विद करण 7' तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये वेबसीरीज और शोज

Upcoming Movies and Web Series: इस सप्ताह सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। दर्शक भी इस मौके का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ओटीटी की बात करें तो नेटफ्लिक्स, जी 5, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर पर कई वेबसीरीज और फिल्में आने वाली हैं। दर्शकों ने इनके सब्सक्रिप्शन ले लिए हैं ताकि नॉन स्टॉप मनोरंजन किया जा सके। आइये जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी वेबसीरीज ओटीटी, शोज और फिल्में ओटीटी पर आने वाली हैं।

कॉफी विद करण 7 (7 जुलाई)

फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' अपने 7वें सीजन के साथ लौट रहा है। इसका सातवां सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, विजय देवरकोंडा, आलिया भट्‌ट, कियारा आडवाणी, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, कृति सेनन, अन्नया पांडे और सामंथा रुथ प्रभु शामिल होने वाले हैं।

विक्रम ( 8 जुलाई)

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 8 जुलाई को साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार कमल हासन और विजय सेतुपति की फिल्म 'विक्रम' आने वाली है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके तहलका मचा दिया था। सिनेमाघरों के बाद फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स (8 जुलाई)

नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की नई सीरीज आ रही है जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं। इस सीरीज का नाम 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' है। इस बारइसमें रणवीर सिंह को बियर ग्रिल्स के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए देखा जाएगा। इस शो को सर्बिया में शूट किया गया है। 

End of Article