कॉफी विद करण 7 में होगा डबल धमाका, एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए सारा अली खान के साथ आएंगी जान्हवी कपूर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 04:31 PM IST

Koffee With Karan 7: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन आने वाला है। कहा जा रहा है कि इस शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए सारा अली खान के साथ जान्हवी कपूर भी आएंगी।

कॉफी विद करण 7 में होगा डबल धमाका, एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए सारा अली खान के साथ आएंगी जान्हवी कपूर 
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan Season 7 Updates: बेहद सस्पेंस के साथ करण जौहर ने अपने पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन का अनाउंसमेंट किया था। ‌ करण जौहर ने पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारी मन से यह कहा था कि अब कॉफी विद करण की वापसी नहीं होने वाली है। जैसे ही करण जौहर ने यह पोस्ट शेयर किया था वैसे ही हर जगह तहलका मच गया था। लोग इस पोस्ट को देखते ही नाराज हो गए थे। लेकिन बाद में धमाकेदार तरीके से करण जौहर ने यह अनाउंसमेंट किया था कि अब कॉफी विद करण का नया सीजन टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगा। 

करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, कॉफी विद करण के सातवें सीजन के पहले कुछ एपिसोड में ही एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए सारा अली खान के साथ जान्हवी कपूर आएंगी। इससे पहले भी दूसरे टीवी शो के दौरान जान्हवी कपूर और सारा अली खान को एक साथ देखा गया है। कहा जा रहा है कि कॉफी विद करण का यह एपिसोड बहुत धमाकेदार होगा। यह एपिसोड इस वर्ष जून के महीने में रिलीज हो सकता है।

बाकी सीजन की तरह इस सीजन में भी हर एपिसोड्स में सेलिब्रिटीज देखने को मिलेंगे जो अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि सारा अली खान और जानवी कपूर के अलावा इस शो में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अन्य बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ साउथ के जाने-माने सुपरस्टार्स भी इस शो में नजर आ सकते हैं।

End of Article