यह है मुनव्वर फारूकी की लेडी लव, लॉकअप शो की पार्टी के दौरान इस लड़की के साथ नजर आए थे विनर‌

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 03:55 PM IST

Munawar Faruqui Girlfriend: सोशल मीडिया पर कुछ समय से मुनव्वर फारूकी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह‌ मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। आखिरकार मुनव्वर फारूकी की मिस्ट्री गर्ल का पता चल गया है।

यह है मुनव्वर फारूकी की लेडी लव, लॉकअप शो की पार्टी के दौरान इस लड़की के साथ नजर आए थे विनर‌

Munawar Faruqui's Girlfriend Revealed: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंगना रनौत और एकता कपूर के शो लॉकअप ने तहलका मचा दिया था। कई दमदार कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ कर मुनव्वर फारूकी ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हाल ही में लॉकअप शो के विनर का अनाउंसमेंट हुआ था, जिसके बाद पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी से मुनव्वर फारूकी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे थे। यह तस्वीर देखने के बाद हर कोई इस‌ सोच में पड़ गया था कि आखिर यह लड़की कौन है जो मुनव्वर के साथ कैमरे के सामने पोज दे रही है। लेकिन अब जाकर इस मिस्ट्री गर्ल का पता चल गया है।

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, मुनव्वर फारूकी के साथ जो लड़की नजर आ रही है वह उनकी गर्लफ्रेंड है। इस लड़की का नाम नाजिल (Nazil) है, जिसे नाज (Naz) भी बुलाते हैं। आप यहां नाजिल के कुछ इंस्टाग्राम फोटोज देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि नाजिल और मुनव्वर पिछले कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कंगना रनौत के पॉपुलर शो लॉकअप में जाने से पहले मुनव्वर फारूकी नाजिल के साथ समय बिताते थे। 

कहा जा रहा है कि लॉकअप शो की पार्टी के दौरान मुनव्वर फारूकी ने खुद लोगों के सामने अपनी गर्लफ्रेंड का राज खोला है। मुनव्वर फारूकी ने लॉकअप पार्टी के दौरान सबको अपनी गर्लफ्रेंड से मुलाकात करवाई थी। इस तस्वीर में मुनव्वर फारूकी और नाजिल एक दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने यह भी कहा था कि अगर मुनव्वर फारूकी अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में नहीं बताते तब भी यह साफ पता चल रहा है कि वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं।

End of Article