Koffee With Karan 7: करण जौहर के टॉक शो में होगी अर्जुन कपूर की एंट्री, क्या भाई के संग सोनम कपूर भी आएंगी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 03:48 PM IST

Koffee With Karan 7 Updates: करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण 7 दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा। लोगों को उनका यह शो बहुत पसंद आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस शो में अब अर्जुन कपूर और सोनम कपूर भी नजर आने वाले हैं। 

Koffee With Karan 7: करण जौहर के टॉक शो में होगी अर्जुन कपूर की एंट्री, क्या भाई के संग सोनम कपूर भी आएंगी नजर
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7 New Updates: जबसे कॉफी विद करण का नया सीजन शुरू हुआ है तब से हर जगह इस टॉक शो की बात हो रही है। हाल ही में यह खबर आई है कि अब करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण सीजन 7 में सोनम कपूर अहूजा भी आने वाली हैं। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, सोनम कपूर ने कॉफी विद करण 7 के एक एपिसोड के लिए शूटिंग कर ली है। सूत्र ने यह जानकारी दी है कि इस शो में सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। सातवें सीजन से पहले सोनम कपूर और अर्जुन कपूर को सीजन फाइव में देखा गया था जहां सोनम करीना कपूर खान के साथ नजर आई थीं। 

अगर सोनम कपूर कॉफी विद करण 7 का हिस्सा बनेंगी तो बेबी बंप के साथ यह उनका पहला ऑनस्क्रीन अपीयरेंस होगा। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अपने ट्राइमेस्टर में पहुंची हैं। कहा जा रहा था कि मुंबई में सोनम कपूर के लिए एक शानदार गोद भराई की रस्म भी रखी जाएगी लेकिन खबरों के अनुसार बढ़ते हुए कोविड-19 केसेज की वजह से इस कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात की जाए तो वह कई बार करण जौहर के इस शो में नजर आ चुके हैं। 

अर्जुन कपूर करण जौहर के इस शो में अपनी आगामी फिल्म एक विलन रिटर्न्स का प्रमोशन करते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल करण जोहर अर्जुन कपूर और सोनम कपूर की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। करण जौहर अपने पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन के साथ लौटे हैं। इस सीजन के सबसे पहले एपिसोड में आलिया भट्ट को अपने को-स्टार रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जानवी कपूर एक साथ नजर आई थीं। तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी गेस्ट थे।

End of Article