Khatron Ke Khiladi 12: सभी खिलाड़ियों के लिए ये हफ्ता होने वाला है धमाकेदार, शो में आने वाला है यह ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 02:03 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 Updates: रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अब एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस शो के सभी खिलाड़ियों के लिए यह हफ्ता बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। 

Khatron Ke Khiladi 12: सभी खिलाड़ियों के लिए ये हफ्ता होने वाला है धमाकेदार, शो में आने वाला है यह ट्विस्ट
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 New Updates: रोहित शेट्टी ने कुछ नए और बेहद मुश्किल स्टंट्स के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की है। उनका टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी प्रीमियर होते ही हर जगह छा गया है। इस टीवी शो को दर्शक ढेर सारा प्यार दे रहे हैं जिसकी वजह से यह अब टीआरपी की लिस्ट में टॉप 2 पर आ गया है। दर्शकों के लिए यह हफ्ता बेहद दिलचस्प और शो के सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब रोहित शेट्टी के इस टीवी रियलिटी शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। जी हां, जब भी इस‌ टीवी शो में ट्विस्ट की बात की जाती है तो रोहित शेट्टी शो के सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद जबरदस्त कांसेप्ट लेकर आते हैं। इस बार भी रोहित शेट्टी ने कुछ ऐसा ही किया है।

हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी शो के कुछ नए प्रोमो जारी हुए हैं जिन्हें देखने के बाद यह साफ पता चल रहा है कि यह हफ्ता पार्टनर्स वीक होने वाला है। यानी, इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स को आपस में पेयर किया जाएगा और यह सभी अपने पार्टनर्स के साथ स्टंट करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में एक प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें यह देखा जा सकता है कि रूबीना दिलैक की पेयरिंग टीवी अदाकारा कनिका मान के साथ हुई है। यह दोनों शतुरमुर्ग के साथ स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। धीरे-धीरे अब इस टीवी शो में खतरों का लेवल बढ़ता जा रहा है, ऐसे में अब सभी कंटेस्टेंट्स को भी हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। 

कुछ समय पहले एक और प्रोमो जारी किया गया था जिसमें निशांत भट्ट को तुषार कालिया के साथ देखा गया था। निशांत भट्ट और तुषार कालिया को सुअरों का सामना करते हुए अपना स्टंट पूरा करना था। लेकिन स्टंट करते समय निशांत भट्ट पर एक सूअर ने हमला कर दिया। यह सूअर लगाता निशांत भट्ट को काटता जा रहा था, जिस वजह से उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। स्टंट करने के बाद वह बार-बार घर जाने की जिद कर रहे थे।

End of Article