India's Got Talent: गाड़ी की चाबी ड्राइवर को देकर चले गए थे Badshah, लग गया था लंबा ट्रैफिक जाम, Kirron Kher ने खोली पोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 10:49 AM IST

Kirron Kher and Badshah Video: किरण खेर और बादशाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किरण खेर ने बताया कि बादशाह के कारण किस तरह से सड़क पर जाम लग गया था।

India's Got Talent: गाड़ी की चाबी ड्राइवर को देकर चले गए थे Badshah, लग गया था लंबा ट्रैफिक जाम, Kirron Kher ने खोली पोल

Kirron Kher Video. बादशाह, किरण खेर और शिल्पा शेट्टी इंडिया गॉट टैलेंट को जज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें किरण खेर बादशाह पर उनकी लैम्बॉर्गिनी कार को लेकर तंज कसा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर से पूछा कार के बारे में आपका क्या कहना है?  किरण खेर ने अपने हाथों से इशारा करते हुए जवाब दिया, लैम्बॉर्गिनी खरीदी इतनी बड़ी। यह तो बीच सड़क पर चाबी बंद करके चला गया ऊपर। ड्राइवर के पास चाबी थी और नई लैम्बॉर्गिनी का गेट भी आपके ड्राइवर से नहीं खुल रहा था। इस कारण सड़क से लेकर यश राज के गेट तक काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। ये बात सुनकर बादशाह मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर किरण खेर से माफी मांगने लगे।

Badshah and Kirron Kher on India's Got Talent.

मनोज मुंतशीर की खींची टांग
किरण खेर ने इसके बाद मनोज मुंतशीर की टांग खींची। एक्ट्रेस ने कहा, 'वो रंग बिरंगे सूट वाले हमारे लेखक।' इसके बाद मनोज हाथ जोड़ते हैं। इस पर करिण कहती हैं य सेट पर आते ही फोटो सेशन करने लगता है। सेट के अलग-अलग हिस्सों में जाकर अलग-अलग पोज देते हैं। प्रोफेशनल मॉडल थक जाए। शिल्पाजी आपने क्या ही किया होगा फोटो सेशन। इस पर मनोज मुंतशीर ने कहा- 'बोलती बंद।' 

Manoj Muntashir: Manoj Muntashir: 2021 will be the best in human history,  take my word for it! | Hindi Movie News - Times of India

नहीं लगता है टाइम
वीडियो में किरण आगे कहती हैं, 'शिल्पा और मुझे तैयार होने में टाइम नहीं लगता। इस पर शिल्पा ने जवाब देते हुए कहा, 'आपकी बात मान ली माय लॉर्ड।' वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'सैवेज लेवल।'

शिल्पा के पोस्ट पर किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वीडियो देखकर मुझे गाना याद आ रहा है 'लैम्बॉर्गिनी चलाई।' दोबारा मेरी मम्मी को ढेर सारा प्यार।'

End of Article