खिचड़ी की चाइल्ड आर्टिस्ट ऋचा भद्रा को मिला बिग बॉस का ऑफर, कास्टिंग काउच की वजह से छोड़ चुकी एक्टिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2019, 07:07 PM IST

टीवी एक्ट्रेस ऋचा भद्रा लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। अब ऋचा को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो जल्द बिग बॉस में नजर आ रही हैं...

खिचड़ी की चाइल्ड आर्टिस्ट ऋचा भद्रा को मिला बिग बॉस का ऑफर, कास्टिंग काउच की वजह से छोड़ चुकी एक्टिंग
Photo Credit: Instagram
मुख्य बातें
खिचड़ी से फेमस हुईं ऋचा भद्रा ने बा बहू और बेबी, गुमराह और मिसेज तेंदूलकर जैसे शोज में भी काम किया।
ऋचा ने 2017 में बिजनेसमैन विवेक गुप्ता से शादी की थी।
ऋचा ने काफी टाइम पहले कास्टिंग काउच की वजह से इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

टीवी सीरियल खिचड़ी में चक्की का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस ऋचा भद्रा लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। अब ऋचा को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो जल्द बिग बॉस में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 13 के लिए ऋचा भद्रा को अप्रोच किया गया है। 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ऋचा भद्रा को मेकर्स ने हाल ही में बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। लगभग सभी चीजें फाइनल हो गई हैं। बस मेकर्स को ऋचा की हां का इंतजार कर रहे हैं। इसी के बाद उन्हें लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी।
आपको बता दें कि खिचड़ी में ऋचा का कैरेक्टर काफी पॉपुलर था। इस शो के अलावा उन्होंने बा बहू और बेबी, गुमराह और मिसेज तेंदूलकर में भी काम किया। ऋचा ने 2017 में बिजनेसमैन विवेक गुप्ता से शादी की थी।

End of Article