KKK 12: गले में सांप लटका कर पतली रस्सी पर चलती नजर आईं श्रीति झा, वायरल वीडियो देख कांप गई दर्शकों की रूह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 06:23 PM IST

Khatron Ke Khiladi New Promo: छोटे पर्दे पर जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 आने वाला है। इस टीवी शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें टीवी अदाकारा श्रीति झा खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं।

KKK 12: गले में सांप लटका कर पतली रस्सी पर चलती नजर आईं श्रीति झा, वायरल वीडियो देख कांप गई दर्शकों की रूह
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 New Promo: दर्शक लंबे समय से रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। जब से इस टीवी रियलिटी शो की शूटिंग शुरू हुई है तब से फैंस इसे देखने के लिए बेकरार हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 के सभी कंटेस्टेंट इन दिनों केपटाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के बीच यह सितारे ढेर सारी मस्ती भी करते हैं जिसके वीडियोज यह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस की रूह कांप गई है। इस वीडियो में टीवी अदाकारा श्रीति झा एनिमल बेस्ड स्टंट्स करती हुई नजर आ रही हैं। 

खतरों के खिलाड़ी 12 का जो नया प्रोमो रिलीज हुआ है उसमें यह देखा जा सकता है कि टीवी अदाकारा एक खतरनाक जानवर के साथ स्टंट कर रही हैं। इस प्रोमो वीडियो में देखा गया कि टीवी अदाकारा मगरमच्छ को अपने हाथों में पकड़ कर स्टंट कर रही हैं। टास्क के दौरान श्रीति झा मगरमच्छ को कसकर पकड़ने की कोशिश भी करती हैं जिसे देखने के बाद दर्शक हैरान रह गए। स्टंट के दौरान मगरमच्छ से अदाकारा को चोट भी पहुंचती है लेकिन वह अपना टास्क पूरा करने पर फोकस करने लगती हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में आगे यह भी देखा गया कि श्रीति झा अपने गले में सांप लटका कर एक पतली रस्सी पर वाॅक कर रही हैं। 

श्रीति झा की हिम्मत देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में आगे यह भी देखा जा सकता है कि श्रीति झा हेलीकॉप्टर से सीधा पानी में छलांग लगा रही हैं। श्रीति झा को इतना खतरनाक स्टंट करते देख फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। इसके साथ कमेंट करते हुए लोगों ने यह भी बताया कि वह इस टीवी रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए यह भी बताया कि उन्हें श्रीति झा के साथ रूबीना दिलैक और अन्य कंटेस्टेंट के प्रोमो भी देखने हैं।

End of Article