Mika Di Vohti: गिन्नी चतरथ जैसी वाइफ चाहते हैं मीका सिंह, होने वाली दुल्हन में देख रहे हैं ये खूबियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 03:21 PM IST

Mika Singh on Mika Di Vohti: मीका सिंह का स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी 19 जून से स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होने वाला है। जानिए मीका सिंह ने बताया लड़की में ढूढं रहे हैं क्या क्वालिटीज...

Mika Di Vohti: गिन्नी चतरथ जैसी वाइफ चाहते हैं मीका सिंह, होने वाली दुल्हन में देख रहे हैं ये खूबियां

Mika Di Vohti: मीका सिंह का स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी 19 जून से स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होने जा रहा है। इससे पहले मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि कोई लड़की उनसे पैसों के लिए शादी करें। वहीं, मीका सिंह ने बताया है कि उन्हें कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ जैसी लड़की की तलाश है।

ई टाइम्स से बातचीत में मीका सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी वाइफ में वह सारे गुण चाहिए जो राधिका (शान की वाइफ) और गिन्नी चतरथ (कपिल शर्मा की वाइफ) में है। बकौल मीका सिंह, 'लड़कियां शो में मेरी पत्नी और लाइफ पार्टनर बनने के लिए आ रही है। उन लोगों को पहले से ही मेरे बारे में पता है। मैं कितना मशहूर हूं। ऐसे में ये बात जाहिर है कि वह सभी मेरे नाम के खातिर इस शो का हिस्सा बन रही हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर पेरेंट्स अपने लड़के या लड़की की शादी ऐसे से करवाना चाहते हैं जो वेल सेटल्ड हो।'

इस वजह से आ रहे हैं शो में
मीका सिंह आगे कहते हैं, 'लड़कियां उन लड़कों से शादी करती हैं, जो खुद के बदौलत कुछ बने हो। इसके अलावा उनका और उनके परिवार का ख्याल रखें। अगर वो ये सोच के आती है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। ये सब मुझ पर निर्भर करता है कि मैं उनके साथ कैसे रहता हूं।' वहीं, मीका सिंह के मुताबिक, 'मैंने शादी करने का फैसला कर लिया है। जो भी शो में हिस्सा ले रहा है वह मेरे अपने लोग है। वह शो के लिए नहीं आ रहे हैं। वह मेरी जिंदगी का हिस्सा है। ऐसे में वह मेरी जिंदगी के इस फैसले का भी हिस्सा है।'

मीका सिंह आखिर में कहते हैं, 'दलेर पाजी, मेरे भाई की तरह है। वह मेरे लिए पिता समान है। शान को मैं 20 साल से ज्यादा वक्त से जानता हूं। कपिल शर्मा मेरा भाई है। भूमि, जसपिंदर नरूला जी, फराह खान और रवीना टंडन इन सभी से मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। इसी कारण वह शो में आ रहे हैं। वह सेलिब्रिटी बनकर नहीं बल्कि मेरे दोस्त बनकर इस शो में आ रहे हैं।' 
 

End of Article