Khatron Ke Khiladi 12: खूंखार शेरों के बीच फंस गए थे एक्टर मोहित मलिक, बताया ऐसी हो गई थी हालत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 05:10 PM IST

Mohit Malik on Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के एक खतरनाक स्टंट में मोहित मलिक और राजीव अदातिया को खूंखार शेरों का सामना करना था। जानिए स्टंट पर क्या बोले मोहित मलिक..

Khatron Ke Khiladi 12: खूंखार शेरों के बीच फंस गए थे एक्टर मोहित मलिक, बताया ऐसी हो गई थी हालत

Mohit Malik on Khatron Ke Khiladi 12: रिएलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में एक स्टंट में राजीव अदातिया और मोहित मलिक को एक पिंजरे में बंद कर दिया गया था। उनके आस-पास चार-पांच शेर पिंजरे पर हमला करते हैं। मोहित मलिक ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि इस स्टंट के दौरान वह एकदम फ्रीज हो गए थे। मोहित मलिक के मुताबिक ये स्टंट उनके बेटे को काफी पसंद आया होगा।

मोहित मलिक (Mohit Malik) ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ' मेरे बेटे एकबीर को शेर देखना काफी ज्यादा पसंद है। मुझे उम्मीद है कि मेरे बेटे को ये स्टंट पसंद आया होगा। हालांकि, ये स्टंट करना मेरे लिए काफी ज्यादा खतरनाक था। साउथ अफ्रीका के शेर काफी ज्यादा डरावने और खतरनाक होते हैं। मेरे लिए ये एक्सपीरियंस रिएलिटी शो Man VS Wild जैसा था। 15 सेकंड तक मैं बिल्कुल फ्रीज हो गया था। मैं बिल्कुल भी हिल नहीं पा रहा था। एक शेर ने पिंजरे के अंदर अपना पंजा डाल दिया था। वहां पर मीट रखा था, इस कारण वह एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया था।'

सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
मोहित मलिक (Mohit Malik on Khatron Ke Khiladi 12) ने सोशल मीडिया पर स्टंट की फोटो शेयर कर लंबा पोस्ट लिखा। मोहित मलिक ने लिखा, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि खूबसूरत जानवरों से मेरा आमना-सामना होगा। शुक्रिया खतरों के खिलाड़ी 12 ने मुझे जिंदगी में का एक बार मिलने वाला इतना बड़ा मौका मिला। ये एक्सपीरियंस बेहद अच्छा था। सात शेरों का पिंजरे के अंदर सामना करना और अपने स्टंट पर फोकस करना एक चैलेंज था लेकिन, ये चैलेंज मैंने काफी एंजॉय किया। मुझे लगता है कि हम मनुष्य ये शानदार जीव एक हैं। हम सभी प्रकृति की ताकत के द्वारा जुड़े हुए हैं।'

आपको बता दें कि राजीव अदातिया और मोहित मलिक पर जब शेरों ने हमला किया तो सभी कंटेस्टेंट्स के मुंह खुले रह गए। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों ही कंटेस्टेंट्स की काफी तारीफ कर रहे हैं।

End of Article