Mohit Malik Opened Up About Khatron Ke Khiladi 12: टीवी अभिनेता मोहित मलिक को जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा जाएगा। इस टीवी शो को लेकर मोहित मलिक ने बहुत सारे खुलासे किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें किस चीज का डर है और क्या चीज उन्हें मजबूत बनाती है। अभिनेता ने यह बताया कि अपने बेटे से दूर रहना उनके लिए काफी मुश्किल होने वाला है। इसके साथ मोहित ने यह भी खुलासा किया कि जब से उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 का ऑफर मिला है तब से उनकी पत्नी अदिति को एक बात का डर सता रहा है।
ई टाइम्स से खतरों के खिलाड़ी पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह इस शो के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने यह कहा कि वह फिजिकली फिट हैं और किसी भी चैलेंज को लेने के लिए तैयार हैं, यही चीज उन्हें मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म दूसरी ऐसी चीज है जो इस शो में उनके बहुत काम आने वाली है। इसके साथ अभिनेता ने यह भी कहा कि 'डर इंसान के मन में होता है, अगर आप अपने दिमाग को कंट्रोल कर लेंगे तो आप किसी भी डर पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अब देखते हैं कि इस शो में क्या होगा।' इसके साथ अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी कमजोरी उनकी हाइट है। लेकिन उन्हें यह विश्वास है कि इस शो में वह अपने इस डर को भी खत्म कर देंगे।

पिछले साल मोहित के घर में एक बेबी बॉय ने जन्म लिया था। उससे दूर रहना मोहित मलिक के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है। अभिनेता ने कहा कि लेकिन उन्हें दूर रहना सीखना होगा ताकि जब कोई काम आए तो उन्हें मुश्किल ना हो। इसके साथ अभिनेता ने यह भी कहा कि वह इस शो के लिए अंडर वॉटर स्विमिंग करना सीख रहे हैं। इसके साथ वह हमेशा वर्कआउट कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी एक चीज से बहुत डरी हुई हैं। उनकी पत्नी अदिति को यह लगता है कि जब मलिक को कोई स्टंट मिलेगा तो वह उसे करने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो जाएंगे।

