Rasik Dave Prayer Meet. महाभारत टीवी सीरियल में नंद का किरदार निभाने वाले एक्टर रसिक दवे का किडनी की बीमारी के कारण शुक्रवार 29 जुलाई को निधन हो गया था। मौत के चार दिन बाद दिवंगत एक्टर की प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए। 65 साल के एक्टर पिछले कुछ साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले दो साल में उनका डायलिसिस चल रहा था। रसिक दवे अपने पीछे वाइफ केतकी देवी, अपने बेटे और बेटी को छोड़कर चले गए हैं। रसिक दवे ने हिंदी के अलावा कई गुजराती टीवी सीरियल में भी काम किया था। वह अपनी वाइफ केतकी के साथ मिलकर एक गुजराती थिएटर कंपनी भी चलाते हैं।
End of Article
