Imlie: इमली को अलविदा कहेंगे फहमान खान, इमली-2 में लीड रोल निभाएंगी सुंबुल तौकीर खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 03:07 PM IST

Imlie Latest Update Imlie 2 Star cast: इमली सीरियल भी एक सफल शो रहा है और टीआरपी रेटिंग लिस्ट में लगातार टॉप-5 में रहा है। शो में सबसे बड़ी हाइलाइट फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान की केमिस्ट्री है....

Imlie: इमली को अलविदा कहेंगे फहमान खान, इमली-2 में लीड रोल निभाएंगी सुंबुल तौकीर खान

Imlie 2 Star cast Update: इमली (imlie) के मेकर्स शो के दूसरे सीजन की प्लानिंग कर रहे हैं। इस वजह से फहमान खान उर्फ ​​आर्यन सिंह राठौर और सुंबुल तौकीर खान उर्फ इमली के प्रशंसकों के बीच काफी हलचल है। जब से यह बताया गया है कि निर्माता अब कपल के बच्चों के जीवन को दिखाने के लिए सीजन-2 लाने की योजना बना रहे हैं। यानि कि इमली में अब जेनरेशन लीप दिखाया जाएगा। जेनरेशन लीप के साथ सफलतापूर्वक चलने वाला एकमात्र टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है। इसमें हमने अब तक तीन पीढ़ियां देखी हैं और इसका क्रेज बरकरार है। 

इमली भी एक बहुत ही सफल शो रहा है। टीआरपी रेटिंग लिस्ट में शो लगातार टॉप-5 में रहा है। शो में सबसे बड़ी हाइलाइट फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान की केमिस्ट्री है। लेकिन अब ये जोड़ी ज्यादा लंबे टाइम तक शो में नहीं दिखेगी। जी हां, निर्माता द्वारा लाए जा रहे टीवी शो इमली 2 नए चैप्टर में अभिनेता फहमान खान नजर नहीं आएंगे। इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। हालांकि, अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान अभी भी शो का हिस्सा रहेंगी। इमली-2 में वो लीड भूमिका निभाएंगी।

आपको बताते चलें फहमान खान के शो छोड़ने की खबर के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर फहमान से शो ना छोड़ने की विनती कर रहे हैं। 

आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, आर्यन दिल्ली जाने के लिए तैयार हो जाएगा और इस बात से इमली काफी दुखी होगी। लेकिन इमली सबसे ज्यादा हैरान तब हो जाएगी जब उसे पता चलेगा कि चीनी लापता हो गई है। जैसा कि हमें पता है कि मीठी ने चीनी को इमली और आर्यन की शादी के बारे में सब कुछ बता दिया। चीनी, आर्यन और इमली को फिर से एक साथ लाने का फैसला करती है। वह दोनों को एक करने की योजना बनाती है और उसे अंजाम देने की कोशिश करती है। आगे हम देखेंगे कि चीनी, आर्यन की कार में बैठकर राठौर मेंशन पहुंच जाएगी। तब आर्यन, चीनी को अपने घर के अंदर लाने पर मजबूर हो जाएगा। अह चीनी को ढूंढते-ढूंढते इमली दिल्ली आएगी?

End of Article