KKK 12: खतरों के खिलाड़ी-12 एविक्शन में बाहर होंगे ये 2 कंटेस्टेंट, जानें रोहित शेट्टी के शो के टॉप-6!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 08:49 PM IST

khatron ke khiladi 12 Eviction: खतरों के खिलाड़ी 12 टीआरपी चार्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वीकेंड पर टेलिकास्ट होने वाला ये स्टंट आधारित रियलिटी शो फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहा है...

KKK 12: खतरों के खिलाड़ी-12 एविक्शन में बाहर होंगे ये 2 कंटेस्टेंट, जानें रोहित शेट्टी के शो के टॉप-6!

khatron ke khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 टीआरपी चार्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वीकेंड पर टेलिकास्ट होने वाला ये स्टंट आधारित रियलिटी शो फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहा है। महज 15 डेज के भीतर स्टंट-आधारित रियलिटी शो भारतीय दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हो चुका है। पहले ही एपिसोड में यह काफी दिलचस्प साबित हुआ है। जैसे-जैसे शो की शूटिंग चल रही है, वैसे-वैसे शो से एलिमिनेट होने के बाद ज्यादा से ज्यादा कंटेस्टेंट भारत वापस आ रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। सुनने में आ रहा है कि जन्नत जुबैर रहमानी और फैसल शेख को टॉप-5 में एंट्री मिल चुकी है। अब एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार इस हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 12 से एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम पता चल चुका है। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 15 फेम निशांत भट्ट और राजीव अदातिया शो से बाहर होने वाले हैं। दोनों अब इस प्रतिष्ठित शो की ट्रॉफी जीतने की दौड़ से बाहर आ गए हैं!

आपको बताते चलें खतरों के खिलाड़ी 12 से शिवांगी जोशी के पहले ही बाहर होने की खबरें हैं। हालांकि अभी तक यह एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है लेकिन जैसे ही फैन्स को इसकी भनक लगी सोशल मीडिया पर वो शिवांगी जोशी को वापस लाने की मांग करने लगे हैं। अब फैन्स को एक और झटका लगने वाला है। कुमकुम भाग्य फेम अभिनेत्री सृति झा भी एलिमिनेट होने वाली हैं।

कौन हैं खतरों के खिलाड़ी-12 के टॉप-6 कंटेस्टेंट?
1- जन्नत ज़ुबैर
2- फैसल शेख
3- रुबीना दिलाइक
4- कनिका मान
5- मोहित मलिक
6- तुषार कालिया
आखिरी कौन जीतेगा खतरों के खिलाड़ी-12 की ट्रॉफी?






End of Article