कनिका मान की अचानक बिगड़ी तबीयत, खतरों के खिलाड़ी 12 के लॉन्चिंग इवेंट में नहीं हो सकीं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 08:59 AM IST

TV Actress Kanika Mann health issues: कनिका तीन दिनों से केवल लिक्विड डाइट पर है और इसके बाद भी वो अपनी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग करने की कोशिश कर रही थीं। डॉक्टर ने उनको आराम करने की सलाह दी थी लेकिन वो नहीं मानी...

कनिका मान की अचानक बिगड़ी तबीयत, खतरों के खिलाड़ी 12 के लॉन्चिंग इवेंट में नहीं हो सकीं शामिल

Kanika Mann Missing in KKK 12 conference: खतरों के खिलाड़ी जल्द ही छोटे पर्दे पर एक बार फिर दस्तक देने वाला है। रोहित शेट्टी के इस शो का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। शो के 12वें सीजन में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, मुनव्वर फारूकी, मोहित मलिक, सृति झा, रुबीना दिलाइक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, शिवांगी जोशी जैसे फेमस सेलेब्रिटी नजर आने वाले हैं। हाल ही में सभी कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी-12 शो के लॉन्च इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। हालांकि इस दौरान टीवी एक्ट्रेस कनिका मान नजर नहीं आईं। 

कनिका मान, जो खतरों के खिलाड़ी 12 के अपकमिंग सीजन में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और इस वजह से कनिका मान को खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए मुंबई में पहली मीडिया कॉन्फ्रेंस को मिस करना पड़ा। कनिका मान की तबीयत बहुत ज्यादा खराब बताई जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार, कनिका तीन दिनों से केवल लिक्विड डाइट पर है और इसके बाद भी वो अपनी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग करने की कोशिश कर रही थीं। भले ही वह अस्वस्थ थीं, लेकिन कनिका मान ने (25 मई) की सुबह तक अपनी शूटिंग को करना जारी रखा था। हालांकि उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद वो काम करने में असमर्थ हो गईं। कनिका मान की टीम ने बताया कि डॉक्टर की सलाह के खिलाफ शूटिंग करने की वजह से वर्कहॉलिक नेचर ही उनका दुश्मन बन गया। वह अभी आराम कर रही है ताकि रोहित शेट्टी के एक्शन रियलिटी शो के लिए मजबूती के साथ वापसी कर सकें। अभिनेत्री की ड्रिप चढ़ते हुए फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

टीवी स्टार कनिका मान ने हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान बताया था कि वो केकेके 12 के लिए बहुत उत्साहित हैं। 'खतरों के खिलाड़ी मेरा पसंदीदा रियलिटी शो है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस रियलिटी शो के साथ अपनी शुरुआत करूंगी। मैं हूं बहुत उत्साहित हूं और मैं रोहित शेट्टी सर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैंने कुछ एपिसोड देखे हैं और मैंने अन्य एपिसोड भी देखना शुरू कर दिए हैं।'

End of Article