अनेरी वजानी ने Khatron Ke Khiladi 12 के लाॅन्च इवेंट में गिराई बिजलियां, देखें सभी कंटेस्टेंट्स का लुक 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 11:11 PM IST

Khatron Ke Khiladi Launch Event: खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के लॉन्च पार्टी में कई कंटेस्टेंट नजर आए। यहां देखें अनेरी वजानी, रूबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारूकी और प्रतीक सहजपाल समेत इस सेलेब्स का लुक।

अनेरी वजानी ने Khatron Ke Khiladi 12 के लाॅन्च इवेंट में गिराई बिजलियां, देखें सभी कंटेस्टेंट्स का लुक 
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 Launch Event: छोटे पर्दे पर जल्द ही खतरों के खिलाड़ी का नया सीरियल आने वाला है। खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में श्रीति झा, रूबीना दिलैक, फैजल शेख, जन्नत जुबेर और शिवांगी जोशी समेत कई टीवी सिलेब्स को देखा जाएगा। इस एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो के लॉन्च इवेंट में इन सभी सेलिब्रिटीज को एक साथ देखा गया। इस इवेंट के दौरान यह सभी सेलिब्रिटीज अपने ग्लैम अवतार में नजर आए थे। खतरों के खिलाड़ी 12 के अपकमिंग सीजन की शूटिंग केपटाउन में शुरू होगी। लॉन्च इवेंट के लिए सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख पाउडर ब्लू सूट सेट में नजर आए तो टीवी अभिनेता मोहित मलिक ने लेदर जैकेट कैरी किया था। 

इस लॉन्च इवेंट में लॉकअप शो के विनर मुनव्वर फारूकी को भी स्पाॅट किया गया। मुनव्वर ने इस लॉन्च इवेंट में पीला जैकेट पहना हुआ था। वहीं बिग बॉस फेम राजीव अड़तिया को ट्राउजर, व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जैकेट में देखा गया। अब यह पक्का हो गया है कि रोहित शेट्टी के इस दमदार टीवी शो में रूबीना दिलैक भी पार्टिसिपेट करने वाली हैं। इस इवेंट के लिए रूबीना को ऑल व्हाइट ड्रेस में देखा गया। इस ड्रेस में रूबीना दिलैक बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट के दौरान श्रीति झा और शिवांगी जोशी भी नजर आए जिन्होंने पीला और हरा ड्रेस कैरी किया हुआ था। श्रीति और शिवांगी का लुक लोगों को बहुत पसंद आया। 

लॉन्च इवेंट में जन्नत जुबैर को ब्लू टाई-डाई ड्रेस में देखा गया। रोहित शेट्टी के साथ चेतना पांडे भी लॉन्च इवेंट के दौरान पोज देते हुए नजर आईं। इवेंट के लिए चेतना पांडे ने सफेद ड्रेस पहनी हुई थी। अनुपमा फेम अनेरी वजानी को इस दौरान नीले ड्रेस में देखा गया। इस इवेंट के दौरान अनेरी वजानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल भी कैजुअल कपड़ों में पोज देते हुए नजर आए। 

End of Article