[VIDEO] BB Diwali Episode: गाली देने पर Kavita Kaushik की सफाई, दिवाली एपिसोड में भी एजाज से जमकर हुआ झगड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2020, 01:30 PM IST

Bigg Boss Diwali Episode: बिग बॉस में दिवाली एपिसोड पर घर के सदस्यों के साथ सलमान मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखेंगे। हालांकि एजाज खान और कविता कौशिक के बीच इस दिन भी जमकर झगड़ा देखने को मिलेगा।

[VIDEO] BB Diwali Episode: गाली देने पर Kavita Kaushik की सफाई, दिवाली एपिसोड में भी एजाज से जमकर हुआ झगड़ा

मुंबई: दिवाली खुशी और समृद्धि का त्यौहार है और लोग साल 2020 में अलग अलग परिस्थितियों के बीच इस उत्सव को मना रहे हैं। बिग बॉस 14 के घर में भी सलमान खान के साथ घर के सदस्यों के बीच माहौल कुछ खुशनुमा हुआ और सब टीवी स्टार्स के साथ डांस करते हुए नजर आए लेकिन कविता कौशिक और  एजाज खान के बीच झगड़ा इस दिन भी नहीं थमा।

दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड में शनिवार रात (14 नवंबर) को सुरभि ज्योति, महिमा मकवाना, सुधा चंद्रन, मोनालिसा और कई अन्य टीवी कलाकार अतिथि की भूमिका में नजर आने वाले हैं। होस्ट सलमान खान मंच पर सभी सेलेब्स के साथ डांस और मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मेहमान बिग बॉस के घर में भी प्रवेश करेंगे और घर वाले मेहमानों के साथ दिवाली के जश्न का आनंद लेते हुए नाचते गाते दिखाई देंगे। निक्की तम्बोली, रुबीना दिलैक और कविता कौशिक को मेहमानों के सामने शानदार परफॉरमेंस देते देखा जाएगा।

कविता और एजाज का झगड़ा: इसके अलावा रियलिटी शो में पिछली रात (13 नवंबर) को एजाज़ और कविता के बीच हुई लड़ाई पर भी बात होगी, जिसमें कविता ने एजाज पर फर्जी व्यक्ति होने और पीड़ित कार्ड खेलने का आरोप लगाया था।

अब हाल ही में आए प्रोमो के अनुसार, कविता कौशिक और एजाज खान के बीच सलमान खान के सामने भी बहस होगी और कविता अपनी गालियों को लेकर सफाई देते हुए एजाज पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाती नजर आएंगी। यहां देखें बिग बॉस का दिवाली एपिसोड प्रोमो:

एपिसोड के दौरान एजाज और कविता की जुबानी जंग के बीच सलमान खान एक बार फिर परेशान नजर आएंगे।

इस बीच दिवाली एपिसोड में मनोरंजन, मज़ा, मस्ती, उत्सव और नाटक का तड़का भी देखने को मिलेगा और फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए फैंस को ढेर सारा मसाला मिलने वाला है।

End of Article