Koffee With Karan 7 Trailer: करण जौहर के गॉसिप सेशन में रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने जमाई महफिल, देखें ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 06:23 PM IST

Koffee With Karan 7 Trailer: करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण 7 का ट्रेलर जारी हो गया है। इस शो में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अक्षय कुमार, समांथा प्रभु, अनिल कपूर और वरुण धवन समेत कई सितारे नजर आएंगे।

Koffee With Karan 7 Trailer: करण जौहर के गॉसिप सेशन में रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने जमाई महफिल, देखें ट्रेलर
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7 Trailer Released: दर्शकों को लंबे समय से करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण 7 का इंतजार था जो अब कुछ ही दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाला है। करण जौहर अपने पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से नजर आएंगे। हाल ही में इस शो के मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया है जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। इस धांसू ट्रेलर को देखने के बाद यह साफ पता चल रहा है  कि करण जौहर का यह टॉक शो बेहद धमाकेदार होगा जिसकी वजह से लोगों को गाॅसिप करने के लिए ढेर सारी बातें मिलेंगी। 

करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण 7 का ट्रेलर जारी हो गया है जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। करण जौहर के शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे जो अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को प्रमोट करेंगे। वहीं अनिल कपूर को इस शो में वरुण धवन के साथ देखा जाएगा और अनन्या पांडे साउथ के जाने-माने सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ शो पर आएंगी। इस शो में अक्षय कुमार और समांथा प्रभु का पेयर भी देखने को मिलेगा। करण जौहर के शो पर बॉलीवुड की दो यंग एक्ट्रेसेज सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी देखने को मिलेंगी। तो दूसरी ओर, फिल्म कबीर के लीड रोल शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी भी करण जौहर के साथ ढेर सारी बातें करेंगे। ‌

इस ट्रेलर में कई सारी झलकियां दिखाई गई हैं, जिसमें रणवीर सिंह अपने सेक्स प्लेलिस्ट की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में देखा गया कि अनिल कपूर अपने पॉपुलर गाने पर डांस कर रहे हैं वहीं समांथा प्रभु शादी पर बात करती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में सारा अली खान को अपने एक्स के बारे में भी बात करते हुए देखा गया। लोग करण जौहर के शो में रणबीर कपूर को भी देखना चाहते थे लेकिन हाल ही में करण ने यह खुलासा किया था कि रणबीर कपूर ने उनके शो पर आने से मना कर दिया है। ऐसे में भले ही रणबीर कपूर करण जौहर के शो पर नजर नहीं आएंगे लेकिन उनकी पत्नी आलिया भट्ट करण जौहर के साथ गाॅसिप करती हुई जरूर दिखाई देंगी।

End of Article