विराट के बच्चे की सरोगेट मां पत्रलेखा की होगी खतरनाक बीमारी से मौत? लीप से पहले सई की जिंदगी में आएगा तूफान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 05:39 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब एक ऐसा मोड़ लेने वाली है जिसकी वजह से ना ही सिर्फ सई बल्कि विराट और पत्रलेखा की जिंदगी भी बदल जाएगी।

विराट के बच्चे की सरोगेट मां पत्रलेखा की होगी खतरनाक बीमारी से मौत? लीप से पहले सई की जिंदगी में आएगा तूफान 
Photo Credit: Instagram

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Updates And Spoilers: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में में इन दिनों हाई पॉइंट ड्रामा देखा जा रहा है। इस टीवी सीरियल में अब 5 साल‌ का लीप आने वाला है जिसकी वजह से कहानी पूरी बदल जाएगी। गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि पत्रलेखा अपने प्लान में सफल हो जाएगी और वह विराट के बच्चे की सरोगेट मां बन जाएगी। कुछ गुंडे सई के ऊपर अटैक कर देंगे जिसकी वजह से विराट भी सई को काॅन्टेक्ट नहीं कर पाएगा और इसी मौके का फायदा उठाकर पत्रलेखा विराट के बच्चे की सरोगेट मां बन जाएगी। जैसी ही सई को इसके बारे में पता चलेगा वह च्वहाण निवास को छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी। इसके बाद इस टीवी सीरियल की कहानी में 5 साल का लीप आएगा। इसी बीच यह देखा जाएगा कि विराट और पत्रलेखा के बीच करीबियां बढ़ेंगी जिसकी वजह से पूरा च्वहाण परिवार इन पर शक करने लगेगा। 

ऐसे में अब कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या सई और विराट कभी एक हो पाएंगे और क्या सई पत्रलेखा की कोख में पल रहे बच्चे को अपना पाएगी। वैसे, इस टीवी सीरियल में ट्विस्ट्स का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। क्योंकि आने वाले एपिसोड में यह भी देखा जाएगा कि विराट की बच्चे की सरोगेट मां बनने के बाद पत्रलेखा को तगड़ा झटका लगेगा। उसे यह पता चलेगा कि वह एक खतरनाक बीमारी की शिकार हो गई है जिसकी वजह से उसकी जान भी खतरे में पड़ गई है। बीमारी का पता चलते ही पत्रलेखा के सभी सपने चकनाचूर हो जाएंगे और एक नई शुरुआत करने के लिए ‌वह च्वहाण परिवार को छोड़कर चली जाएगी।

इसके बाद गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में 5 साल का लीप आएगा, जिसके बाद यह देखा जाएगा कि पत्रलेखा एक नई शुरुआत करेगी और उसकी मुलाकात वापस सई से होगी। कहा जा रहा है कि पत्रलेखा सई को अपने और विराट की शादी का न्योता भी देगी साथ में च्वहाण परिवार को भी इनवाइट करेगी। हालांकि, यह पत्रलेखा की एक चाल होगी जिसके जरिए वह स्पेशल दिन पर विराट और सई को एक करेगी। इसके बाद पत्रलेखा सबके सामने एक चौंका देने वाला खुलासा करेगी। वह सबको यह बताएगी कि अब उसकी जिंदगी में एक नया इंसान आ गया है। वह सबको रोहन से मिलवाएगी जो उसका दूल्हा होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‌क्या लीप के बाद सई और विराट एक हो पाएंगे।

End of Article