कपिल शर्मा को अक्षय कुमार ने किया माफ! अनबन के बाद फिर द कपिल शर्मा शो में आएंगे नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 03:09 PM IST

Kapil Sharma And Akshay Kumar Patch Up: दोनों के बीच परेशानी तब पैदा हुई जब अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पर आखिरी बिहाइंड द सीन वीडियो लीक हुआ था। कपिल शर्मा की टीम से हुई इस गलती से अक्षय नाराज हो गए थे...

कपिल शर्मा को अक्षय कुमार ने किया माफ! अनबन के बाद फिर द कपिल शर्मा शो में आएंगे नजर

Kapil Sharma And Akshay Kumar New TKSS Episode: कपिल शर्मा और अक्षय कुमार के बीच अनबन की खबरों ने करीब एक महीने पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद वो पल आ गया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अक्षय कुमार, द कपिल शर्मा शो के सेट पर अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। जी हां, अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस और अरशद वारसी भी शो में आएंगे। हाल ही में ये सभी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के सेट पर पहुंचे। सेट के बाहर कैमरे पर क्लिक करते ही बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने कूल एंड डैशिंग अंदाज में दिख लग रहे थे।

क्या था पूरा मामला
खैर, ऐसा लग रहा है कि अक्षय और कपिल ने एक मंच पर एक साथ वापस आने के लिए अपनी दोस्ती को आगे रखा है। दोनों अपनी हंसी-मजाक वाली केमिस्ट्री के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए फिर से तैयार हैं। दरअसल दोनों के बीच परेशानी तब पैदा हुई जब अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पर आखिरी बिहाइंड द सीन वीडियो लीक हुआ था। जो कि कपिल शर्मा की टीम की तरफ से हुआ था और इसके बाद अक्षय कुमार नाराज हो गए थे। इस वीडियो क्लिप में कपिल ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अक्षय के इंटरव्यू का इनडायरेक्टली मजाक उड़ाया था। 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने टीम से विशेष क्लिप को एपिसोड में नहीं रखने का अनुरोध किया था। टीम ने इसे फॉलो किया, लेकिन बाद में इसे यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते देखा गया। यह अक्षय को पसंद नहीं आया था, उन्होंने कथित तौर पर कपिल के साथ तब तक शूटिंग करने से इनकार कर दिया जब तक कि उन्हें स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता।

इन खबरों के साथ ही दोनों के बीच अनबन की खबरें इंटरनेट पर छाने लगी थीं। इसके बाद उसी पर कपिल का स्पष्टीकरण आया था। कॉमेडियन ने इस मामले पर लोगों को सूचित किया था कि वे जल्द ही एक साथ शूटिंग करेंगे। कपिल ने एक ट्वीट लिखा था, 'प्रिय दोस्तों, मेरे बारे में मीडिया में सभी खबरें पढ़ रहा था। अक्षय पाजी और मैंने बात की है, साथ ही यह सब सुलझाया है। यह सिर्फ एक मिस कम्युनिकेशन था, सब ठीक है और बहुत जल्द हम बच्चन पांडे एपिसोड की शूटिंग के लिए मिल रहे हैं। वह मेरा बड़ा भाई है और मुझसे कभी नाराज नहीं हो सकता धन्यवाद।' 

End of Article