Sanaya Irani On Her Plans For Daily Soaps: इस प्यार को क्या नाम दूं टीवी सीरियल में सनाया ईरानी को बहुत प्यार दिया गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से सनाया ईरानी छोटे पर्दे से दूर हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस को एक बार फिर टीवी सीरियल्स और शोज में देखने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं। अदाकारा ने अब खुलासा किया है कि वापस डेली सोप करने का उनका कोई प्लान नहीं है। ई टाइम्स से बात करते हुए अदाकारा ने यह साझा किया है कि वह लाॅन्ग फॉर्मेट शोज टीवी पर नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि इस वजह से एक्टर के लिए ग्रोथ कम हो जाती है।
टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने कहा कि 'अभी मैं लॉन्ग फॉर्मेट शोज का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। अगर टेलीविजन पर सीमित समय के लिए कोई शो आएगा तो मैं उसे करना चाहूंगी। मैं लॉन्ग फॉर्मेट में कुछ नहीं करना चाहती हूं। मुझे एक करैक्टर पर काम करना पसंद है फिर दूसरे करैक्टर पर। एक एक्टर के लिए यह एक ग्रोथ है। एक ही चीज में दो साल रहना यह रोबोट बन जाता है और मैं अभी ऐसा कुछ नहीं करना चाहती हूं। मैं यह लंबे समय से करते आई हूं। अब मैं कुछ अलग करना चाहती हूं।'

सनाया को अब मोहित मलिक के साथ वेब शो में देखा जाएगा। उन्होंने इस वेब शो से अपने लुक पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह इस वेब शो में अपने लुक को बहुत पसंद कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वेब शो में उनका लुक टीवी के लुक से बहुत अलग है। टीवी में जहां हैवी मेकअप और हैवी ज्वेलरी पहनना पड़ता है वहीं इस वेब शो में उनका लुक बहुत ही सिंपल रहने वाला है। सनाया ईरानी को अब इस वेब शो में देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

