बॉलीवुड

Sanjay Gupta की बेटी ने मीडिया को दिखाई 'मिडिल फिंगर'? डायरेक्टर Milap Zaveri ने दी सफाई

दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता की बेटी डालिया ने मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। लोगों की आलोचनाओं के बीच डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने परिवार की तरफ से सफाई जारी की है।

Image

Sanjay Gupta की बेटी ने मीडिया को दिखाई 'मिडिल फिंगर'? डायरेक्टर Milap Zaveri ने दी सफाई

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के बाद उनकी बेटी डालिया ने मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई, जिस कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है। डालिया ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे की असली वजह क्या रही, ये किसी को समझ नहीं आ रहा है क्योंकि मीडिया अपना काम कर रही थी। डालिया के इस आपत्तिजनक एक्शन पर संजय गुप्ता के करीबी मिलाप जावेरी ने सफाई जारी की है। मिलाप जावेरी ने कहा है कि गुप्ता परिवार इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सबको उन्हें वक्त देना चाहिए और बच्ची के एक्शन को इतनी तवज्जो नहीं मिलनी चाहिए। उसने अपने पिता को खोया है और परिवार इस वक्त प्राइवेसी डिजर्व करता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Gupta Death: "शेर की तरह जीने वाला...", संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा ने किया इमोशनल पोस्ट

इंटरनेट पर वायरल हुआ Sanjay Gupta की बेटी का वीडियो, Milap Zaveri ने दी सफाई

इस वक्त इंटरनेट पर संजय गुप्ता की बेटी का वीडियो वायरल है, जिसमें वो मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर मिलाप जावेरी ने सफाई जारी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "हम सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हमेशा हमेशा के लिए हमसे दूर जा चुका है और इस क्षति को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकेगा। परिवार की तरफ से मैं उन सभी का शुक्रिया कहता हूं जो हमारे साथ हैं और इस मुश्किल के वक्त में प्यार दे रहे हैं। संजय अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे, जिन्होंने एक पिता को खोया है। ये बच्चे लाइमलाइट से दूर रहे हैं और इन्हें पापाराजी कल्चर के बारे में नहीं पता है। अचानक से इतनी मीडिया देखकर इन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। इनके कुछ एक्शन से मीडिया को दुख हुआ है, जिसका मुझे रिगरेट है। मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि गुप्ता परिवार को इस वक्त थोड़ा स्पेस दें और किसी भी तरह का आपत्तिजनक कंटेंट सोशल मीडिया से हटा दें। इन्हें इस वक्त प्राइवेसी की जरूरत है ताकि ये अपने पिता को खोने का दुख ठीक से मना सकें। मुझे उम्मीद है कि सभी इस बात को समझेंगे और परिवार को समय देंगे।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: King: क्या Suhana Khan का लुक नोटिस कर पाए आप? नहीं तो देखें ये VIRAL PIC

3 नवम्बर को होगी Sanjay Gupta की प्रेयर मीट

डायरेक्टर संजय गुप्ता की प्रेयर मीट 3 नवम्बर के दिन रखी गई है। परिवार ने करीबी लोगों को और रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी दे दी है ताकि सभी आकर परिवार से मिलें और उनका दुख साझा करें। संजय गुप्ता की अचानक हुई मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। संजय के लगभग सभी बड़े कलाकारों से अच्छे रिश्ते थे, जिस कारण हर कोई उनके अचानक चले जाने से उदास और दुखी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article