टीवी मसाला

CM उमर अब्दुल्ला-निधि की शादी से खुश हुईं Hine Khan, ट्रोलर्स पर भड़कते हुए बोलीं- 'दुनिया जाए भाड़ में'

Hina Khan On CM Omar Abdullah Wedding: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर एक्ट्रेस हिना खान का रिएक्शन सामने आया है। हिना ने कपल को ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाई है।

Image

Hina Khan Reaction On CM Omar Abdullah Wedding (photo credit- instagram)

Hina Khan Reaction On CM Omar Abdullah Wedding: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) और पत्रकार निधि राजदान की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। उमर उब्दुल्ला और निधि ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की, जिसके बाद दोनों ने एक खास रिसेप्शन का भी आयोजन किया। उमर अब्दूल्ला और निधि को शादी की ढेर सारे लोगों ने बधाई दी है, लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है, जो कपल को बुरी तरह ट्रोल कर रहा है। इसी बीच, उमर अब्दूल्ला और निधि की शादी पर हिना खान (Hina Khan) का रिएक्शन सामने आया है। हिना ने कपल को ट्रोलर करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो से बाहर आकर Aasif Khan ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट, फैंस से किया खास वादा

    हिना खान ने की कपल की तारीफ

    हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उमर अब्दुल्ला और निधि से जुड़ा एक न्यूज आर्टिकल दिखाया, जिसमें दोनों की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ हिना ने कपल को शादी की बधाई दी। हिना खान ने लिखा, ओह, प्यार। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वह एक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने निधि का साथ नहीं छोड़ा। वह उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। सच में, इस आदमी का इरादा बहुत पक्का है।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: POCSO केस में जमानत के बाद Rohit Chandel की पर्दे पर वापसी, Arjun Rampal संग करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!

    हिना खान ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

      हिना खान ने आगे लिखा, 'वह जिस जगह से आते हैं उसे देखते हुए, वह इसके परिणामों को जानते हैं, हो सकता है कि वह अगला चुनाव हार जाएं। लेकिन किसे परवाह है, उन्होंने प्यार को चुना और उन्होंने उसे चुना। उन्होंने साबित कर दिया कि दुनिया गई भाड़ में। सम्मान। और मजहब के ठेकेदारों, एक छोटी सी सलाह, जियो और जीने दो। सर्वशक्तिमान को उनका भाग्य तय करने दें। आप खुदा नहीं है।'

      कब हुई उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी

      बता दें कि उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने 31 अक्टूबर को शादी की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इन तस्वीरों के जरिए ही कपल ने अपनी शादी का अनाउंसमेंट किया था।जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article