कसौटी जिंदगी की के बाद उर्वशी ढोलकिया को नहीं मिला था काम, कोमोलिका से डरकर लोग नहीं आते थे पास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 06:09 PM IST

Urvashi Dholakia on Kausauti Zindagi Kay: उर्वशी ढोलकिया को टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में कमोलिका के किरदार से पहचान मिली थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस किरदार के कारण काम नहीं मिला था।

कसौटी जिंदगी की के बाद उर्वशी ढोलकिया को नहीं मिला था काम, कोमोलिका से डरकर लोग नहीं आते थे पास

मुंबई. एक्ट्रेस उवर्शी ढोलकिया 30 साल से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उर्वशी को पहचान साल 2001 में एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी 2 में कमोलिका के रोल से मिली थी। इस किरदार ने उर्वशी को घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने बताया कि कसौटी जिंदगी 2 के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।

पिंकविला से बातचीत में उर्वशी ढोलकिया ने कहा, '17 साल की उम्र में जुड़वा बेटों का जन्म हुआ। मैं जब काम पर वापस लौटी ,तो ऐसे किरदार मिले कि कोई पास में नहीं भटकता था। मुझे कोमोलिका का किरदार निभाने के बाद कोई ऑफर नहीं मिले। हर कोई मुझे उसी किरदार (कोमोलिका) से जोड़कर देखता था लेकिन, मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। मैं ऐसे ही साफ बात करने वाली हूं। कई लोगों ने मुझे इसके लिए मेरी सरहाना नहीं की। मैं एक ऐसी महिला हूं जिसकी अपनी राय है। बचपन से ही मैं ऐसी ही हूं। अब आपको पसंद आए या नहीं ये मेरी समस्या नहीं है।'

Pandemic has left no vacancy for me: actress Urvashi Dholakia gives an  honest reply to a fan who is missing her on-screen - Times of India

एकता कपूर ने कही थी खास बात 
उर्वशी ने बातचीत में बताया कि उनसे शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा था कि वह टीवी की अगली सेक्स बॉम्ब होंगी। एकता से ये बात सुनकर उनकी हंसी छूट गई थी। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके दिमाग में उस वक्त ऐसा कुछ भी नहीं था। वह केवल अच्छा काम करना चाहती थीं। गौरतलब है कि उर्वशी ढोलकिया ने दूरदर्शन के पॉपुलर टीवी सीरियल देख भाई देख से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह बिग बॉस की भी विनर रह चुकी हैं। साथ ही फिल्म नच बलिए में भी हिस्सा ले चुकी हैं। 

Television and I have grown hand-in-hand: Urvashi Dholakia - Times of India

टीवी सीरियल के अलावा साल 1986 में उर्वशी ढोलकिया ने बाबुल फिल्म से अपना डेब्यू किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी ढोलकिया ने एक्टिंग से एक लंबा ब्रेक लेकर वापसी की थी। उर्वशी ढोलकिया इन दिनों नागिन सीजन छह में उर्वशी कटारिया के रोल में नजर आ रही हैं।        

End of Article