Hina Khan On Being Compared With Priyanka Chopra: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में बॉलीवुड की अभिनेत्रीयां अपना जलवा बिखेर रही हैं। इनमें से एक हिना खान भी हैं जो अपने शानदार लुक की वजह से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। हिना खान को उनके लुक और स्टाइल की वजह से खूब तारीफें मिल रही हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से टीवी अदाकारा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल, हाल ही में हिना खान ने इस फिल्म फेस्टिवल के लिए एक ऐसा ड्रेस पहना था जो प्रियंका चोपड़ा की एक आउटफिट से मैच हो रहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हिना खान की जमकर खिल्ली उड़ाई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ट्रोल किए जाने के बाद अब हाल ही में हिना खान ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हिना खान ने एक रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'सीरियसली ड्यूड, वह प्रियंका चोपड़ा हैं।' आपको बता दें, हिना खान प्रियंका चोपड़ा को बहुत मानती हैं। यह दोनों अदाकारा एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। हिना खान एक बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा और उनके हस्बैंड निक जोनस से मिली थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने हिना खान से मुलाकात भी की थी, जिसके बाद हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा के लिए एक नोट भी लिखा था।

इसके साथ जब हिना खान के पिता की मौत हो गई थी, तब हिना खान को प्रियंका चोपड़ा ने एक टेक्स्ट मैसेज भेजा था। हिना खान एक पोर्टल से बात करते हुए यह कहा था कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम में बहुत व्यस्त रहती हैं। उनके पास करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन जब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी तब प्रियंका ने उन्हें एक लंबा चौड़ा टेक्स्ट मैसेज भेजा था।

