बॉक्स ऑफिस

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत स्टारर ने कमाए 800 करोड़, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Jailer 2 Worldwide Box Office Collection: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) ने दुनिया भर में तहलका मचा रखा है। यह फिल्म 800 करोड़ रुपये छाप चुकी है।

Image

'जेलर 2' ने कमाए 800 करोड़ रुपये (Pic Credit: Instagram)

Jailer 2 Worldwide Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। यह मूवी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने बीते रविवार को कितने रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की इन 5 फिल्मों ने की थी ताबड़तोड़ कमाई, बना दिया था बॉक्स ऑफिस पर बादशाह)

दुनियाभर में पार किया 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने दुनियाभर में अब तक करीब 808 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'जेलर 2' का ओवरसीज कलेक्शन लगभग 29 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस शानदार कमाई के साथ 'जेलर 2' 800 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है। फिल्म की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रजनीकांत की लोकप्रियता भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कितनी बड़ी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' के गानों पर A R Rahman का बड़ा बयान, बोले, 'क्रिएटिव काम की आलोचना होनी...')

भारत में भी बनाया रिकॉर्ड

भारत में भी 'जेलर 2' कमाई जारी है। फिल्म ने अपने पहले चार दिनों के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में करीब 400 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई ने दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स को प्रभावित किया। रिलीज के 18वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने भारत में 11.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 456 करोड़ नेट और 533 करोड़ ग्रॉस तक पहुंच गई। इस मूवी में मोहनलाल, विद्या बालन, ऋतिक रोशन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडु और मिथुन चक्रवर्ती सहित कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article