Indian Idol 13: इंडियन आइडल 13 का ऑडिशन छोड़ सरोजनी मार्केट पहुंचीं रूपम भंडारी, सेनजुति दास ने जीता जजेस का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 08:34 PM IST

indian Idol Season 13 Sony TV 11 September: रविवार रात भी इंडियन आइडल13 में ऑडिशन का सिलसिला जारी रहेगा। सीजन 13 में कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आ रहे हैं। जोरो-शोरो से ऑडिशन शुरू हो गए हैं।

Indian Idol 13: इंडियन आइडल 13 का ऑडिशन छोड़ सरोजनी मार्केट पहुंचीं रूपम भंडारी, सेनजुति दास ने जीता जजेस का दिल

indian Idol Season 13 Sunday 11 September: इंडियन आइडल' एक बार फिर से दर्शकों के बीच आ गया है। टीवी शो पर फिर से दर्शकों को एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स के बीच सुर संगीत का महा-मुकाबला देखने को मिलेगा। इस रियलिटी शो में एक बार फिर हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज की कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं शो को आदित्य नारायण ही होस्ट कर रहे हैं। रविवार रात भी इंडियन आइडल सीजन 13 में ऑडिशन का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को एपिसोड में फैन्स को कई शानदार ऑडिशन देखने को मिलने वाले हैं। 

दिल्ली ऑडिशन देने आई कंटेस्टेंट पहुंची सरोजिनी मार्केट
इंडियन आइडल सीजन 13 में कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आ रहे हैं। जोरो-शोरो से ऑडिशन शुरू हो गए हैं। वहीं अमृतसर से आईं रूपम भंडारी ने भी अब जजेज का दिल जीतती दिखीं। अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने सबको दिल जीत लिया। साथ ही रूपम इस दौरान इंडियन आइडल 13 के ऑडिशन से पहले दिल्ली से सरोजनी नजर में शॉपिंग करने भी पहुंचीं। ये जानकर सभी जजेस सरप्राइज हो गए। 

26 साल की सेनजुति जीतेंगी दिल
कोलकाता से आईं सेनजुति दास भी आज दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। 26 साल की सेनजुति दास अपनी मनमोहक आवाज का जादू तीनों जजेस पर चला देंगी। संगीत के मौसम में सेनजुति कई दिलों को दीवाना बनाने वाली हैं। 

दिल्ली के ताबिश को जजों ने किया रिजेक्ट
पहले दिन ही देश भर से आए तमाम कंटेस्टेंट ने अपनी आवाज से जज हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलाली का मन मोहने की कोशिश की। वहीं दिल्ली से आए ताबिश अली ने गाना 'मेनू तेनु समझावां की' गाया, लेकिन तीन जज को उनकी गायकी से मजा नहीं आया। 

मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमृतसर के नवदीप वडाली का भी प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही नवदीप ने तान छेड़ी नेहा, विशाल और हिमेश वाह-वाह कर उठे। नेहा कक्कड़ के रोंगटे खड़े हो गए हैं। वहीं, विशाल खड़े होकर कहते हैं कि वह उनकी तालीम को जूते उतार कर सलाम करते हैं।

End of Article