Khatron Ke Khiladi 12: कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई टिकट टू फिनाले रेस, तुषार कालिया या फैजू में से कौन जीतेगा टास्क?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 07:11 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 :  रोहित शेट्टी का शो खतरों का खिलाड़ी अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। शो में इस हफ्ते टिकट टू फिनाले टास्क हो रहा है। ऐसे में हर किसी की निगाहे इस बात पर टिकी है कि कौन सा खिलाड़ी होगा जो टिकट टू फिनाले टास्क जीतेगा।

Khatron Ke Khiladi 12: कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई टिकट टू फिनाले रेस, तुषार कालिया या फैजू में से कौन जीतेगा टास्क?
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 : कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 12 अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। रोहित शेट्टी ने शनिवार के एपसोड में कंटेस्टेंट्स को बताया था कि यहा से हमारा फिनाले वीक शुरू हो रहा है। शो में जन्नत जुबैर, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक, तुषार कालिया और फैजल शेख और कनिका मान बचे हुए हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट की नजर टिकट टू फिनाले जीतेने पर है। कलर्स टीवी का नया प्रोमो आउट हुआ है। प्रोमो में तुषार कालिया और फैजल शेख के बीच टिकट टू फिनाले टास्क जीतने की जंग होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन पहला टिकट टू फिनाले जीतता है।

खतरों के खिलाड़ी का रिकॉर्ड रहा है कि हमेशा कोरियोग्राफर्स ही इस शो के जीतते हैं। ऐसे हम नहीं खुद रोहित शेट्टी ने कहा था। तो क्या तुषार कालिया जीतेंगे टिकट टू फिनाले टास्क। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

फैजू या तुषार कौन जीतेगा टिकट टू फिनाले


निशांत को हराकर फैजू ने जीता था स्टंट

शानिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी का पहला स्टंट निशांत भट्ट और फैजू के बीच हुआ था। निशांत ने इस स्टंट को 2.54 सेकेंड्स में किया तो वहीं फैजू ने इस स्टंट को 1 मिनट में पूरा किया। इस स्टंट को जीतकर फैजू अगले पड़ाव में पहुंच चुके हैं।

इस खिलाड़ियों ने किया कॉकरोच के साथ खतरनाक स्टंट

इस टास्क को जोड़ियों में परफॉर्म करना था। टास्क में कनिका मान और राजीव, मोहित रुबीना और तुषार जन्नत साथ में परफॉर्म करते हैं। रुबीना अपनी तबीयत की वजह से परफॉर्म नहीं कर पाती हैं और फैजू और निशांत से प्रोक्सी करने के लिए कहती हैं। दोनों मना कर देते हैं। इस स्टंट में एक कंटेस्टेंट को लोहे की छड़ी से चाबी निकालनी थी। वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट को इस बीच कॉकरोच से भरे ताबूक में बंद कर दिया जाता है। सभी कंटेस्टेंट्स का करेंट और कॉकरोच की वजह से बुरा हाल हो जाता है।

End of Article