Indian Idol 13: इंडियन आइडल 13 में इस पद्मश्री सिंगर के नाती ने दिया ऑडिशन, जानें कब से शुरू हो रहा नेहा कक्कड़ का ये रियलिटी शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 08:25 PM IST

Indian Idol 13 new season all Details: 'इंडियन आइडल' शो का 12वां सीजन काफी सक्सेसफुल रहा है। अब इसके सीजन 13 की शुरू होने की डेट सामने आ गई है। यहां जानें सिंगिंग रियलिटी शो से जुड़ी सभी डिटेल।

Indian Idol 13: इंडियन आइडल 13 में इस पद्मश्री सिंगर के नाती ने दिया ऑडिशन, जानें कब से शुरू हो रहा नेहा कक्कड़ का ये रियलिटी शो

Indian Idol 13 Premiere Date: इंडियन आइडल छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है और अब यह अपने 13वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो को नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज करेंगे, जबकि इसे आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। हाल ही में मंगलवार को शो का लॉन्च इवेंट रखा गया था। आखिरकार दो साल के अंतराल के बाद शो के लिए ऑन-ग्राउंड ऑडिशन आयोजित किए गए हैं। अब सीजन 13 एक बार फिर धमाका मचाने आ रहा है। इस सीजन में भी देश के कोने-कोने से तमाम सिंगर्स अपनी किस्मत आजमाने के लिए आए हैं। हालांकि इनमें से कोई एक ही 'इंडियन आइडल 13' का विनर बन पाएगा।

कब से शुरू हो रहा इंडियन आइडल 13?
'इंडियन आइडल' के सीजन 13 की शुरू होने की डेट सामने आ गई है। इस शो का 12वां सीजन काफी सक्सेसफुल रहा है। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि 10 सितंबर से 'इंडियन आइडल 13' हर शनिवार और रविवार टेलिकास्ट किया जाएगा।

ऑडिशन में पहुंची हजारों की भीड़
शो के प्रोमो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हजारों की संख्या में लोग अपना टैलेंट दिखाने के लिए लाइन में लगे हैं और सभी में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। नेहा कक्कड़ ने खुलासा किया कि हजारों लोग ऑडिशन के लिए आए हैं ऐसे में जजेस के लिए 14 कंटेस्टेंट को शॉर्टलिस्ट करना बहुत मुश्किल था। 

इस पद्मश्री विजेता के नाती ने दिया ऑडिशन
शो क एक प्रोमो सामने आया है जिसमें विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ऑडिशन के लिए भारी तादाद में पहुंचे लोगों के बारे में सुनकर काफी टेंशन में आ जाते हैं। फिर एक कंटेस्टेंट की एंट्री होती है जो अपना नाम नवदीप वडाली बताते हैं। ये कोई और नहीं पद्मश्री विजेता पूरनचंद वडाली के नाती हैं। ये जानकर तीनों जजेज गाना सुनने हैं और बेहद इम्प्रेस हो जाते हैं। विशाल का गाना सुनने के बाद जजेस उन्हें तुरंत सिलेक्ट कर लेते हैं। 

End of Article