Imlie Spoiler: आर्यन के ऑफिस में बैन हुई इमली की एंट्री, दोनों की शादी का सच जानकर घर में छाएगा मातम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 04:51 PM IST

Imlie Updates: इमली टीवी सीरियल में अब कुछ बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। एक तरफ इमली जहां आधी रात को घर से भाग जाएगी तो वहीं नीला सबको इमली और आर्यन की झूठी शादी का राज बता देगी। 

Imlie Spoiler: आर्यन के ऑफिस में बैन हुई इमली की एंट्री, दोनों की शादी का सच जानकर घर में छाएगा मातम 
Photo Credit: Instagram

Imlie Upcoming Episode Updates: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी अब बेहद दिलचस्प होने वाली है। पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा गया कि आदित्य को बचाने के लिए इमली आर्यन से शादी कर लेती है। लेकिन वह अभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई है। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्यन अभी भी आदित्य से बदला लेने के लिए प्लान बना रहा है। इमली टीवी सीरियल में अब तक यह देखा गया कि आर्यन का एक्सीडेंट हो जाता है जिसके बाद इमली उसका ख्याल रखती है। और आर्यन को एक साथ देख कर बड़ी मां चिढ़ जाती है। अब बड़ी मां इमली के लिए नई मुसीबतें पैदा करने वाली है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इमली के एक कदम की वजह से परिवार के सामने उसके और आर्यन की झूठी शादी का सच सामने आ जाएगा। 

इमली के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि आर्यन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस आ जाएगा।‌ तब वह घर आते ही इमली को चेतावनी दे देगा कि वह आदित्य से बदला लेकर रहेगा। इमलि आर्यन को ऐसा ना करने के लिए कहती है लेकिन आदित्य उस पर आग बबूला हो जाता है उसे यह सलाह देता है कि वह इस मामले में अपनी टांग ना अड़ाए‌। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आर्यन अपने ऑफिस में इमली की एंट्री भी बैन कर देगा। आर्यन के इस कदम से इमली बहुत नाराज हो जाएगी। 

लेकिन इमली के लिए मुसीबतें यही कम नहीं होंगी। अब इमली का एक कदम उस पर बहुत भारी पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात में वह आर्यन के सोने का इंतजार करेगी। जैसे ही आर्यन सो जाएगा वैसे ही वह आधी रात को घर से भाग जाएगी। लेकिन बड़ी मां इमली को घर से भागते हुए देख लेगी। वहीं इमली आर्यन के ऑफिस पहुंच जाएगी। इतनी देर में नीला पूरे परिवार में हंगामा मचा देगी। वह सब को यह बता देगी कि इमली आधी रात को घर से भाग गई है। इतना ही नहीं वह सबके सामने यह भी खुलासा करेगी कि इमली और आर्यन ने जबरदस्ती एक दूसरे के साथ शादी की है। 

End of Article