Shweta Tiwari Latest Photoshoot: 40 के बाद भी इतनी हॉट कैसे दिखती हैं श्वेता, देखें खूबसूरत तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 03:09 PM IST

Shweta tiwari Photos: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। 41 साल की उम्र में श्वेता की हॉटनेस और टोंड बॉडी हर किसी को उनका दीवाना बना देती है। श्वेता को देख ऐसा लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है।

Shweta Tiwari Latest Photoshoot: 40 के बाद भी इतनी हॉट कैसे दिखती हैं श्वेता, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

Shweta tiwari Hot Photos: एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagii Kay) से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को आज भला कौन नहीं जानता। श्वेता अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली श्वेता तिवारी अब भले ही 41 साल की हो गईं हैं, लेकिन उनकी बोल्डनेस देख उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस उम्र में भी श्वेता की बोल्ड फोटोशूट देख फैंस हैरान रह जाते हैं। श्वेता ज्यादातर क्लीवेज और टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती है। यही कारण है कि श्वेता इन दिनों अपने काम से ज्यादा फोटोशूट को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती है।

श्वेता तिवारी की हॉट फोटोज

श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी हॉट फोटो वीडियो शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती है। बोल्डनेस के मामले में तो श्वेता अपनी बेटी पलक को भी टक्कर देती है। दोनों को साथ देख लगता ही नहीं कि श्वेता 21 साल की बेटी पलक की मां हैं। यही कारण है कि आए दिन श्वेता की फोटो वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती है। तो आइये नजर डालते हैं उनकी फोटोज पर.

टीवी पर आपने भले ही श्वेता का संस्कारी अवतार देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपनी बोल्डनेस से आग लगा देती है। श्वेता के चाहने वाले उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइटट कलर के आउटफिट में फोटो शेयर की, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ श्वेता का ये सिंपल लुक पहली नजर में किसी का दिल जीत लेगी।

वैसे ये तो सिर्फ एक फोटो की बात है। श्वेता अपने हर लुक से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती। श्वेता के इंस्टाग्राम पर उनकी खूबसूरत और हॉट फोटो वीडियो भरे पड़े हैं, जिन्हें देख यह कहना गलत नहीं होगा कि बढ़ती उम्र के साथ श्वेता की खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है।

काम के मोर्चे पर बात करें श्वेता ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। उन्हें पर्दे पर कई किरदारों में देखा गया। टीवी के कई शो में काम करने के बाद अब एक्ट्रेस डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। श्वेता जल्द ही वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’ में नजर आएंगी। इस शो की अनाउंसमेंट के समय भी श्वेता विवादों में घिर गई थी। दरअसल उन्होंने भगवान और ब्रा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। श्वेता ने कहा था- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे'। हालांकि बाद में श्वेता ने इसे लेकर माफी मांग ली थी।  

End of Article