ऐसा क्या हुआ कि कपिल शर्मा के यूएस टूर से बाहर हो गईं अर्चना पूरन सिंह, एक्ट्रेस ने कहा- तुम ही पैसे पीटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 01:48 PM IST

Archana Puran Singh Video: अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए कपिल शर्मा से अपनी नाराजगी जाहिर की है। जानें आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से अर्चना पूरन सिंह इस वीडियो के जरिए अपनी नाराजगी साझा करने पर मजबूर हो गईं।

ऐसा क्या हुआ कि कपिल शर्मा के यूएस टूर से बाहर हो गईं अर्चना पूरन सिंह, एक्ट्रेस ने कहा- तुम ही पैसे पीटो
Photo Credit: Instagram

Archana Puran Singh On Not Being Selected For Kapil Sharma's US Tour: कपिल शर्मा और द कपिल शर्मा शो के सभी कलाकार दर्शकों को गुदगुदाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। आपकी तरह हम भी द कपिल शर्मा शो देखने के लिए बेकरार रहते हैं। ना ही सिर्फ कैमरा के सामने बल्कि कैमरा के पीछे रहकर भी कपिल शर्मा और उनके को-स्टार्स अकसर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। और इन्हीं मस्ती भरे पलों को अर्चना पूरन सिंह अपने कैमरे में कैद कर लेती हैं। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देखने के बाद अर्चना पूरन सिंह के फैंस थोड़े नाराज हैं। अगर आप भी अर्चना पूरन सिंह के फैन हैं तो आपको भी यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। 

कपिल शर्मा अपने शो के लिए जहां भी जाते हैं वहां अपने को-स्टार्स को साथ लेकर जाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अर्चना पूरन सिंह ने एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी कि उन्हें कपिल शर्मा के अमेरिका टूर पर नहीं ले जाया जा रहा है। आपकी तरह हम भी यह कयास लगा रहे थे कि कपिल शर्मा के साथ अर्चना पूरन सिंह भी जरूर अमेरिका टूर पर जाएंगी लेकिन इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक ने यह खुलासा कर दिया कि अर्चना पूरन सिंह को टूर पर नहीं ले जाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना पूरन सिंह कृष्णा अभिषेक से पूछती हैं कि आज वह शो पर क्या करने वाले हैं। तब कृष्णा अभिषेक अपने फेमस किरदार सपना की आवाज में यह कहते हैं कि आज वह मसाज करेंगे और एक करोड़ रुपए गेस्ट से मांगेंगे। 

जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह कृष्णा अभिषेक का मजाक उड़ाते हुए यह कहती हैं कि उन्हें एक करोड़ रुपए नहीं मिलेंगे। तभी, कृष्णा अभिषेक ने भी अर्चना पूरन सिंह की टांग खींचते हुए यह खुलासा किया कि उन्हें कपिल शर्मा के यूएस टूर पर टीम के साथ नहीं ले जाया जा रहा है। जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह कृष्णा अभिषेक को मारते हुए कहने लगीं 'गंदे लोग, पैसे बचाने के चक्कर में। तुम ही नोट पीटो हम ना पीटें। और बदनाम मुझे किया हुआ है।' जिसके बाद कृष्णा अभिषेक थोड़ा सीरियस होते हुए यह कहते हैं कि अर्चना पूरन सिंह के बिना उनका शो अधूरा है। फिर अर्चना कहती हैं कि यह साफ झूठ है। जिसके बाद कृष्णा अभिषेक पेट पकड़कर हंसने लग जाते हैं और यह साबित कर देते हैं कि अर्चना पूरन सिंह को अमेरिका टूर पर नहीं ले जाया जा रहा है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि अर्चना पूरन सिंह क्यों इस टूर से बाहर हैं। 

End of Article