Imlie Spoiler: झूठे केस में इमली को जेल भिजवा देगी मालिनी, पगडंडिया में धमाके की खबर से कहानी में आएगा ट्विस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 09:47 AM IST

Imlie Latest Twist 18 January 2022: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली की कहानी में धमाकेदार ट्विस्‍ट आने वाला है। मालिनी इमली को झूठे केस में जेल भिजवा देगी तो इमली आदित्य को बचाने के लिए जेल से भाग जाएगी।

Imlie Spoiler: झूठे केस में इमली को जेल भिजवा देगी मालिनी, पगडंडिया में धमाके की खबर से कहानी में आएगा ट्विस्‍ट

Imlie Latest Twist 18 January 2022: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली की कहानी में धमाकेदार ट्विस्‍ट आने वाला है। मालिनी इमली को झूठे केस में जेल भिजवा देगी तो इमली आदित्य को बचाने के लिए जेल से भाग जाएगी। कहानी में इस ट्विस्‍ट के बाद दर्शकों को जबरदस्‍त एक्‍शन भी देखने को मिलेगा। इमली आदित्‍य को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देगी।

दर्शकों ने अभी तक देखा कि पगडंडिया में आतंकी का इंटरव्‍यू करने गए आदित्‍य की जान खतरे में है। आतंकी ने सिस्‍टम से 100 करोड़ रुपये मांगे हैं और आदित्‍य के कान में लगे ईयरपीस में बम लगा दिया है। यह जानकर इमली और आदित्‍य के परिवार के लोग टेंशन में आ जाते हैं। इमली आदित्‍य को बचाने के लिए पगडंडिया जाने की कोशिश करती है तो मालिनी उसे झूठे केस में फंसा देती है। 

मालिनी इमली को यह कहकर फंसा देती है कि उसके परिवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसका दद्दा सत्‍यकाम खुद आतंकवादी है और उसकी ने आदित्‍य को इस मिशन पर भेजकर फंसाया है। पुलिस इमली को अरेस्‍ट कर लेती है। अब आगे दर्शक देखेंगे कि इमली जेल से भाग जाएगी क्‍योंकि उसे हर हाल ही में अपने पूर्व पति आदित्‍य को बचाना है। 

इमली के जेल से भाग जाने की खबर सुनकर मालिनी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, वही आदित्‍य की मां अपर्णा ईश्‍वर का शुक्रिया अदा करती है और कहती है कि अब इमली सीधे पगडंडिया जाकर ही रुकेगी। अपर्णा को यकीन है कि इमली कुछ ऐसा करेगी कि आदित्‍य की जान बच जाएगी। त्रिपाठी परिवार पर जब जब मुसीबत आई है तो इमली ने ही उनकी मदद की है। देखना दिलचस्‍प होगा कि इस बार इमली ऐसा क्‍या करेगी कि आदित्‍य बच जाएगा और आतंक सलाखों के पीछे जाएगा।

End of Article