इमली लगाएगी आर्यन के नाम का सिंदूर, हकीकत का पता लगते ही आदित्य के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 07:40 PM IST

Imlie Upcoming Twist: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी में अब बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आर्यन इमली के सामने एक शर्त रखेगा जिसके बाद वह उससे शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी।

इमली लगाएगी आर्यन के नाम का सिंदूर, हकीकत का पता लगते ही आदित्य के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Imlie Upcoming Story: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल इमली इन दिनों धूम मचा रहा है। टीवी सीरियल में अब तक देखा गया कि इमली आर्यन से रिक्वेस्ट करते हुए उसे आदित्य को माफ कर देने के लिए कहती है। इमली को देखकर आर्यन उसके सामने एक ऐसा शर्त रखता है जिसकी वजह से इमली हैरान रह जाती है। आर्यन इमली से यह कहता है कि अगर वह उससे शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी तो वह आदित्य को माफ कर देगा और उसे किसी चीज की परेशानी नहीं होगी। वहीं, आदित्य भी इमली से शादी करने की चाह रखता है। वह इमली के साथ अपना घर बसाना चाहता है लेकिन उसके सामने जब यह हकीकत आएगी तब उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

हट जाएंगे आदित्य पर लगे सारे इल्जाम

इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आदित्य के ऊपर लगे सारे इल्जाम हट जाएंगे। दरअसल आर्यन के कहने पर आदित्य सभी इल्जामों से मुक्त हो जाएगा। जिसके बाद यह देखा जाएगा कि आदित्य इमली के साथ अपना घर बसाने की तैयारी करने लगेगा। लेकिन उसे झटका तो तब लगेगा जब उसके सामने यह हकीकत आएगी कि इमली आर्यन की पत्नी है। जिसके बाद वह यह मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं होगा कि इमली और आर्यन की शादी हो गई है। वह यह मांग करेगा कि इमली और आर्यन उसकी आंखों के सामने शादी करें। जिसके बाद इमली आर्यन से शादी करने के लिए मान जाएगी।

इमली और आर्यन की होगी शादी 

इस टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में यह देखा जाए कि आदित्य से अपने झूठे रिश्ते को छुपाने के लिए इमली आर्यन से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी। जिसके बाद यह देखा जाएगा कि आदित्य आर्यन और इमली की शादी में पहुंच जाएगा। जहां उसे यह शक होने लगेगा कि इमली और आर्यन उससे झूठ बोल रहे हैं।

End of Article