Anupamaa: शाह हाउस में कैद होगी अनुपमा तो मजबूर अनुज वनराज की जिंदगी मे लाएगा तबाही 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 03:54 PM IST

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर ऐसा मोड़ लेने वाली है जिसकी वजह से वह दोबारा शाह हाउस में कैद हो जाएगी। वहीं अनुपमा के चले जाने से अनुज लाचार सा हो जाएगा। 

Anupamaa: शाह हाउस में कैद होगी अनुपमा तो मजबूर अनुज वनराज की जिंदगी मे लाएगा तबाही 

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा टीवी सीरियल इस बार भी टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पोजीशन पर रहा। कई टीवी सीरियल्स को मात देते हुए यह नंबर वन पर बना हुआ है। शो में आने वाले नए मोड़ दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं यही वजह है कि इस टीवी सीरियल को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। अनुपमा टीवी सीरियल में अब ऐसे रोचक ट्विस्ट आने वाले हैं जिसकी वजह से अनुपमा और अनुज की जिंदगी में कई परेशानियां आ जाएंगी। अनुपमा टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड्स में यह देखा गया कि कैसे वनराज अनुपमा और अनुज को एक दूसरे से दूर करने में लगा हुआ है। एक तरफ जहां राखी शाह हाउस में आकर तहलका मचा देती है तो वहीं अनुपमा तोषु को फटकार लगाती है। 

अनुपमा और अनुज हो जाएंगे अलग
तोषु को डांटने के बाद बा अनुपमा को बुलाएगी। जिसके बाद वह और वनराज यह फैसला करेंगे कि अनुपमा अब से शाह परिवार में ही रहेगी। यह फैसला सुनकर अनुपमा शाॅक्ड रह जाती है। वह यह फैसला अनुज को बताती है। अनुज भी इस फैसले को सुनकर हैरान रह जाता है लेकिन फिर वह अनुपमा को यह समझाने लग जाता है कि किंजल को सच में उसकी जरूरत है। जिसके बाद अनुपमा अनुज की तारीफ करती है और यह दोनों पैकिंग करने लग जाते हैं। वहीं अनुपमा के जाने से अनुज काफी उदास हो जाता है।  

वनराज उठाएगा ऐसा कदम

जैसे ही अनुपमा शाह हाउस में आएगी वैसे ही वनराज शाह परिवार में अनुज की एंट्री पर बैन लगा देगा। वह यह फैसला लेगा कि अनुज अनुपमा से शाह परिवार में नहीं मिलेगा। जिसके बाद अनुपमा और वनराज के बीच में झड़प हो जाएगी। अनुपमा के आने से काव्या भी खुश नहीं है जिसके लिए वह भी वनराज से लड़ बैठेगी। लेकिन आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि उसके मना करने के बावजूद भी अनुज शाह हाउस पहुंच जाता है। शाह हाउस में एंट्री करने के साथ अनुज वनराज का पूरा प्लान तबाह कर देता है। जिसके बाद वह अनुपमा के साथ शिवरात्रि मनाएगा। 

End of Article