Rani Chatterjee Saree Look: साड़ी में भी कहर बरपाती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, देखें हॉट Photos

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 09:25 AM IST

Rani Chatterjee Saree Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी फिल्मों और गाने के साथ ही लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वैसे तो रानी हर तरह के अटायर को फॉलो करती हैं, लेकिन साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। साड़ी में रानी बिल्कुल इंडियन ब्यूटी लगती हैं।

Rani Chatterjee Saree Look: साड़ी में भी कहर बरपाती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, देखें हॉट Photos

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Saree Photos:  भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का जलवा भोजपुरी सिनेमा जगत में खूब चलता है। वह भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। साथ ही रानी भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं जो एक फिल्म के लिए 20-25 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रानी ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि लुक्स को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की खूब तारीफ की जाती है। रानी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनका खूबसूरत लुक देखने को मिलता है।

वैसे तो रानी पर हर तरह के ड्रेस जचते हैं। लेकिन बात करें साड़ी की तो साड़ी पहनकर सब रानी फोटो शेयर करती है तो फैंस के दिलों की धड़कने रुक जाती है। यकीनन साड़ी में रानी के इन तस्वीरों को देख आप भी उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठेंगे। आइये देखते हैं रानी चटर्जी के उन साड़ी फोटो को जिसे फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

ब्लू साड़ी में रानी ने मचाया कोहरमा

ब्लू साड़ी में रानी की यह लेटेस्ट तस्वीर अब तक वायरल हो रही है। इस समर साड़ी लुक में रानी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। रानी ने ब्लू कलर की प्लेन साड़ी पहनी है, जिसके चारों ओर हल्का सा बॉर्डर है। साड़ी के साथ उन्होंने प्रिंटेड मैचिंग डीप नेक वाली ब्लाउज कैरी की है। लाइट मेकअप और पिंक कलर की लिपस्टिक से रानी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फैंस अब तक रानी के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

फ्लोरल प्रिंट साड़ी में रानी की सादगी

साड़ी में रानी का यह एयरपोर्ट लुक खूब पसंद किया गया। लाइट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली इस साड़ी के साथ खुले बालों में रानी बला की खूबसूरत लग रही है। अपनी खूबसूरती और सादगी से रानी ने इस लुक से फैंस का दिल जीत लिया।

पीली साड़ी में रानी को देख फैंस बोले इंडियन ब्यूटी

भारतीय परिधान में रानी बिल्कुल इंडियन ब्यूटी लगती हैं। हाल ही में रानी ने पीली रंग की साड़ी पहने हुए ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे खूब पसंद किया गया। पीली रंग की साड़ी में रानी का ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लाइक व कमेंट्स की झड़ी लग गई। कमेंट बॉक्स में फैंस तारीफ कर उन्हें इंडियन ब्यूटी कहने लगे। तो वहीं कुछ लोगों ने उनके मुस्कान की भी तारीफ की।

लाल साड़ी में रानी की खूबसूरती

लाल रंग की साड़ी, जेवर, हाथों में मेहंदी और पूरे श्रृंगार के साथ रानी इस फोटो में खूबसूरत दुल्हन लग रही है। रानी के इस लुक को देख कोई भी पल भर में अपना दिल हार बैठेगा। लाल साड़ी में रानी की इस खूबसूरती को देख बस एक ही बात कही जा सकती है- ‘नजर ना लगे’।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!